भारत

हिन्दू भगवान् राम को नहीं थे पंसद मरवा दिए  मृतकों की पहचान फरीदाबाद के जाजरू गांव के रहने वाले नितिन (38 वर्ष) और भनकपुर…

Read More

मुंबई 26/11 हमले के साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा की गिरफ्तारी ने सत्रह साल पुराने जख्म और दहशत की दर्दनाक दास्तां की याद दिला दी. देश के सबसे लग्ज़री होटलों में से एक ताज, जोकि मुंबई की विरासत का हिस्सा है. इस होटल पर आतंकवादियों ने अटैक कर दिया और कमरों के भीतर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. तारीख थी- 26 नवंबर, 2008. समुद्र के रास्ते से आए कुल दस आतंकवादियों के समूह ने मुंबई में एक साथ कई जगहों पर हमला किया था. ताज होटल उनमें सबसे वीवीआईपी स्थल था. ताज के अलावा सीएसटी स्टेशन, होटल ट्राइडेंट, लियोपोल्ड कैफे, […]

आंधी, बारिश, बिजली और ओले के कहर ने यूपी-बिहार से लेकर झारखंड में भारी तबाही मचाई. वज्रपात और ओलावृष्टि की चपेट में आने से 52 लोगों की मौत हो गई. इनमें बिहार में 25, उत्तर प्रदेश में 22 और झारखंड में 5 लोगों की मौत की खबर है. अकेले बिहार के नालंदा जिले में 18 लोगों की मौत इस तबाही के कारण हुई है. कई पशुओं ने भी जान गवाई हैं. आंधी से पेड़ उखड़ गए और खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं. उत्तर प्रदेश में आंधी, ओले और बिजली गिरने से 45 पशु मारे गए. वहीं, 15 मकान […]

मुंबई आतंकी हमले (26/11) 2008 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को आखिरकार भारत लाने में कामयाबी मिल गई. लंबे इंतजार के बाद तहव्वुर को आज गुरुवार शाम स्पेशल प्लेन के जरिए दिल्ली उतारा गया. सफल प्रत्यर्पण के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने बयान में कहा कि लगातार कोशिशों और कानूनी प्रक्रिया के बाद यह कामयाबी मिली है. एजेंसी ने यह भी कहा कि दोनों देशों (भारत और अमेरिका) के अधिकारियों के तालमेल से यह कोशिश अपने अंजाम तक पहुंच सका. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने बयान में कहा, “26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा […]

दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर है. पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर में गुरुवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदल ली. आसमान में काले बादल छा गए. तेज हवाएं चल चलने लगीं. कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी आई. फिर बारिश शुरू हो गई. नोएडा के कई इलाकों में बारिश हो रही है. बारिश से फिलहाल मौसम सुहाना हो गया है. ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही हैं, जो लोगों के लिए राहत भरी खबर है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों […]

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भले ही एक साल का समय बाकी है, लेकिन सियासी बिसात अभी से ही बिछाई जाने लगी है. पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ वाले सियासी मंत्र से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल में बीजेपी से मुकाबला करने और चौथी बार चुनाव जीतने का तानाबाना बुन रही हैं. मुसलमानों के साथ हिंदू वोटों की नाराजगी का कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं दिख रही और सभी को साधकर चल रही है. मुस्लिम के साथ हिंदू वोटों का सियासी बैलेंस बनाकर ममता बनर्जी 2026 की चुनावी जंग जीतने की कवायद में है. वक्फ […]

चंद घंटो के बाद मुंबई आतंकी हमलों के गुनहगारों में से एक तहव्वुर राणा भारत में होगा.राणा को भारत की न्यायिक एजेंसियों के सुपुर्द अमेरिका ने कर दिया. जिसके बाद भारतीय अधिकारियों की एक टीम उसे यूएस से लेकर दिल्ली के लिए निकल गई. उसे भारत में ट्रायल का सामना करना होगा. उसके प्रत्यर्पण को मोदी सरकारी की कूटनीति की बड़ी जीत कहा जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह ने भी सरकार की पीठ थपथपाई है. मीडिया रपटों में कहा जा रहा है कि राणा को तिहाड़ जेल की न्यायिक हिरासत में रखा जा सकता है. मुंबई में हुए […]

अपील

अटल हिन्द से जुड़ने के लिए शुक्रिया। जनता के सहयोग से जनता का मीडिया बनाने के अभियान में कृपया हमारी आर्थिक मदद करें।

राशिफल

Top Trending

अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)