शादीशुदा महिला के दो ब्यॉयफ्रेंड
यमुनानगर/3 मार्च /अटल हिन्द ब्यूरो
हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली महिला स्नेहा शादीशुदा थी और उसके पास एक बच्चा भी है. स्नेह दो प्रेमियों को डेट कर रही थी. ऐसे में स्नेहा और प्रेमी अमित ने मिलकर राजीव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया. अमित ने ही स्नेहा की मदद से राजीव को यहां बुलाकर उसे पहले सुल्फा दिया और बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया.
डीएसपी अशीष चौधरी ने बताया कि स्नेहा अपने पति को छोड़ चुकी थी और वह अमित के साथ-साथ राजीव के साथ भी अपने प्रेम संबंध बना रही थी. हालांकि, जब अमित को राजीव के बारे में पता चला तो अमित ने स्नेहा के साथ मिलकर रच दी. स्नेहा राजीव को लेकर पहले आदि बद्री क्षेत्र में गई, लेकिन वहां राजीव का ठिकाने लगाना उसे सही नहीं लगा. इसके बाद स्नेह और अमित दोनों बॉडी माजरा के समीप तीर्थ नगर रेलवे लाइनों के पास पहुंचे यहां पहुंचने पर अमित ने पहले राजीव को सुल्फा पिलाया और ओवरडोज देने के बाद उसके मुंह में फेविकोल डाल दिया. फेविकोल डालते ही अमित ने राजीव के मुंह में एक दुपट्टा ठूंस दिया और रस्सी से उसका गला पेड़ के साथ बांधकर घोंट दिया. राजीव की हत्या के बाद अमित और स्नेह दोनों वहां से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने चंद घंटे में ही इस मर्डर मिस्ट्री को खोलकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
फिलहाल पुलिस ने प्रेमी अमित और प्रेमिका स्नेहा को गिरफ्तार कर लिया है.


