अम्बाला/26 अप्रैल/पूर्ण सिंह
थाना बलदेव नगर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले के दूसरे फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजन उर्फ नवीश, निवासी पंजाब के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गुरदासपुर से गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता काथीरवन, निवासी तेलंगाना ने 14 नवंबर 2024 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सतनाम सिंह और राजन उर्फ नवीश ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 17 जुलाई 2024 से 30 अगस्त 2024 के बीच कुल 20 लाख रुपये की राशि ऐंठ ली थी। आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस लौटाए। इस मामले के मुख्य आरोपी सतनाम सिंह को पुलिस पहले ही 8 नवंबर 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दूसरा आरोपी राजन नवंबर अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गुरदासपुर से काबू किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि ठगी गई राशि की बरामदगी और गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
फोटो विदेश आरोपी
अम्बाला में विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख की ठगी, दूसरा आरोपी गुरदासपुर से गिरफ्तार
इस मामले के मुख्य आरोपी सतनाम सिंह को पुलिस पहले ही 8 नवंबर 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दूसरा आरोपी राजन नवंबर अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
Add A Comment
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
© 2026 www.atalhind.com | Designed by www.wizinfotech.com


