प्रधानाचार्य विकास उतरेजा बोले : बच्चों का शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना आवश्यक
तरावड़ी,/ 22 जुलाई 2026 /कमल शर्मा
प्रताप पब्लिक स्कूल तरावड़ी में विद्यार्थियों के लिए ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता के गुणों को विकसित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना और वार्म-अप अभ्यास से हुआ।
तत्पश्चात नन्हे-नन्हे खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न मुद्राओं, किक, पंच और आत्मरक्षा के कौशलों का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों की फुर्ती, ऊर्जा और अनुशासन को देखकर उपस्थित सभी अभिभावक एवं शिक्षक गर्व से भर उठे। विद्यालय की निर्देशिका पिथी चौधरी ने कहा कि आज के समय में बच्चों का शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है।
ताइक्वांडो न केवल आत्मरक्षा सिखाता है बल्कि बच्चों में एकाग्रता, धैर्य और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उतरेजा ने कहा कि खेल बच्चों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आज के प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों ने अपनी मेहनत और खेल भावना का परिचय दिया। कुछ बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और विजेता बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कक्षा तीन की लड़कियों में प्रथम स्थान पर जीनल गुप्ता दूसरे स्थान पर अनवी बंसल एवं तीसरे स्थान पर गौरी विजेता रहीं। वहीं लड़कों में पहले स्थान पर मनराज सिंह दूसरे स्थान पर जीवल एवं तृतीय स्थान पर रोमित विजेता रहे।
कक्षा चार की लड़कियों में पहले स्थान पर प्रिशा संधान, दूसरे स्थान पर सारिका एवं तीसरे स्थान पर रिदम विजेता रहीं। वहीं लड़कों में पहले स्थान पर भुवन, दूसरे स्थान पर रियांश एवं तीसरे स्थान पर पुलकित विजेता रहे।
विद्यालय की निर्देशिका प्रधानाचार्य द्वारा सभी विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Add A Comment

