AtalHind
राष्ट्रीय

हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल, 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले 2 दिन से बारिश का दौरा जारी है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से पहले प्रदेश का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन अब 6 डिग्री की गिरावट के साथ प्रदेश का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

शनिवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आज हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वैसे आमतौर पर मौसम साफ रहेगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है। पिछले दिनों में हुई बारिश के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट संभावित है।

Advertisement

Related posts

भारतीय जेलों में मौत की सजा सुनाए गए कैदियों की संख्या 561 : रिपोर्ट

editor

मल्लिकार्जुन खड़गे से हाथापाई संसद और दलित अस्मिता से खिलवाड़ 

atalhind

महिलाओं को चुनने की आज़ादी से वंचित करने का प्रयास है

admin

Leave a Comment

URL