हरियाणा में कुछ नगर निगमों के चुनावों के लिए 10 मई को मतदान और 13 मई को नतीजे
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति,
चंडीगढ़: /21 अप्रैल /अटल हिन्द ब्यूरो
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव गौरव कुमार ने बताया कि आयोग ने आगामी 10 मई को प्रस्तावित नगर निगम अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, नगर परिषद रेवाड़ी और नगर समिति उकलाना, सांपला और धारूहेड़ा के चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सामान्य, पुलिस एवं व्यय चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ-साथ शिकायत नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है.
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बताया कि “सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चुनाव पूर्व एवं चुनाव अवधि के दौरान प्राप्त शिकायतों- जिनमें आदर्श आचार संहिता, आम जनता, राजनीतिक दलों और आयोग के निर्देशों के अनुपालन से संबंधित मामले शामिल हैं, का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें. संभव हो तो 48 घंटे के भीतर शिकायतों का समाधान किया जाए. उन्होंने बताया कि प्रत्येक नोडल अधिकारी के अधीन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा और सभी शिकायतों का समुचित रिकॉर्ड रखा जाएगा.
चुनाव अधिकारी ने आगे बताते हुआ कहा की “नगर निगम पंचकूला में सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में डी. सुरेश, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में अभिषेक जोरवाल और व्यय पर्यवेक्षक के रूप में हरवीर सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है. यहां शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में सुखदेव सिंह को तैनात किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में जग निवास, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में सुरेंद्र पाल सिंह और व्यय पर्यवेक्षक के रूप में प्रीति चौधरी को नियुक्त किया गया है. नगर परिषद रेवाड़ी एवं नगर समिति धारूहेड़ा, दोनों के लिए शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में जितेंद्र कुमार को तैनात किया गया है.”
उन्होंने बताया कि “नगर समिति धारूहेड़ा (रेवाड़ी) के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तरुण कुमार पवारिया, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में संगीता कालिया और व्यय पर्यवेक्षक के रूप में प्रीति चौधरी को नियुक्त किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय पंचकूला में सहायक राज्य निर्वाचन आयुक्त अंजु अरोड़ा को केंद्रीय शिकायत नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो सभी शिकायतों के समन्वय का कार्य करेंगी.
उन्होंने बताया कि “नगर निगम अंबाला के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में संजीव वर्मा, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में ओम प्रकाश और व्यय पर्यवेक्षक के रूप में जितेंद्र डूडी को नियुक्त किया गया है. साथ ही अभिषेक गर्ग, मनीष घाघट और सौरभ गोयल को शिकायत नोडल अधिकारी बनाया गया है. नगर निगम सोनीपत के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में वैशाली सिंह, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में राजेंद्र कुमार मीणा और व्यय पर्यवेक्षक के रूप में अरविंद को नियुक्त किया गया है. वहीं, शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में सुशील शर्मा को सोनीपत को जिम्मेदारी दी गई है.”
वहीँ अंबाला कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट : अंबाला नगर निगमअंबाला नगर निगम चुनाव कांग्रेस ने जारी की पार्षद उम्मीदवारों की सूची के लिए जारी की गई लिस्ट के मुताबिक अंबाला के वार्ड नंबर 1 से सतविंदर सिंह, वार्ड नंबर 2 से राजविंदर कौर को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि वार्ड नंबर 3 से संजीव शर्मा को अपना कैंडिडेट कांग्रेस ने बनाया है. वार्ड नंबर 4 से अशोक सोनी, वार्ड नंबर 5 से अमनप्रीत सिंह, वार्ड नंबर 6 से दिशा सहगल, वार्ड नंबर 7 से विक्रमजीत तंवर, वार्ड नंबर 8 से गुंजीत कौर, वार्ड नंबर 9 से मेघा गोयल, वार्ड नंबर 10 से रजिंदर कौर, वार्ड नंबर 11 से अनुराधा, वार्ड नंबर 12 से मिथुन वर्मा, वार्ड नंबर 13 से प्रदीप चावला, वार्ड नंबर 14 से पूनम देवी, वार्ड नंबर 15 से विक्की राणा, वार्ड नंबर 16 से रविंदर कौर, वार्ड नंबर 17 से प्रवीण चावला, वार्ड नंबर 18 से हरमिंदर सिंह, वार्ड नंबर 19 से सचिन पूनिया, वार्ड नंबर 20 से मंजीत देवी को टिकट दिया गया है.
चुनाव अधिकारी गौरव कुमार ने आगे बताते हुआ कहा की नगर समिति उकलाना (हिसार) के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में उत्सव आनंद, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में ममता खरब और व्यय पर्यवेक्षक के रूप में अजय सिहाग को नियुक्त किया गया है. यहां शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में धर्मेंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने बताया कि नगर समिति सांपला (रोहतक) में सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नरेंद्र कुमार, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में फैसल खान और व्यय पर्यवेक्षक के रूप में हनीश गुप्ता को नियुक्त किया गया है. जबकि शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में जोगिंदर मोर को तैनात किया गया है.”


