कैथल के डॉ. विनय गुप्ता बोले अगर NIT कुरुक्षेत्र में सुसाइड प्रिवेंशन शिविर या टेली मानस जागरूकता हेल्पलाइन के बारे में बच्चों को बताया जाता तो बच सकती थी जिंदगियां
कैथल 22 अप्रैल /अटल हिन्द ब्यूरो
कैथल के दिल्ली पब्लिक स्कूल ने अपने कैंपस में टीचर्स के लिए विशेष सुसाइड प्रिवेंशन कैंप का आयोजन किया। हाल फिलहाल में एनआईटी कुरुक्षेत्र में मात्र दो महीनो में ही सुसाइड के 4 केसों ने जहां एक और पूरे देश में इस और ध्यान आकर्षित किया । वहीं डीपीएस कैथल ने पहल दिखाते हुए अपने टीचर्स और स्टाफ को सुसाइड प्रिवेंशन सेमिनार आयोजित करके ट्रेनिंग दिलवाई जिसका शीर्षक “युवाओं में बढ़ते आत्महत्या के विचार: कारण लक्षण और रोकथाम” रहा इस कैंप में स्कूल ने जिले के सरकारी अस्पताल कैथल में मनोरोग विभाग में कार्यरत सीनियर डॉक्टर विनय गुप्ता मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर को मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया था । साथ ही पुलिस विभाग कैथल में क्राइम ब्रांच के डीएसपी सुशील प्रकाश ने मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में शिरकत की ।

डॉ विनय गुप्ता ने अपने 40 मिनट से ज्यादा के व्याख्यान में टीचर्स को ट्रेनिंग प्रदान की की कैसे वह अपने अंदर व अपने स्टूडेंट के अंदर यह पहचान सकते हैं कि उनमें आत्महत्या के कोई विचार तो नहीं पनप रहे । उन्होंने कहा कि मोबाइल एडिक्शन से, शेयर मार्केट एप्स से, पोर्न वीडियो देखने से युवाओं में डिप्रेशन बढ़ रहा । साथ ही उन्होंने टैली मानस मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन नंबर 14416 के बारे में भी बताया । डी एस पी सुशील प्रकाश ने डीसी कैथल की इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया और कहा कि आज के इस दौर में इस तरह के कैंप हर स्कूल और कॉलेज में आयोजित किए जाने चाहिए ।

उन्होंने स्कूल के टीचर्स और आम जनता से अपील की कि यदि उन्हें कहीं पर भी नशे की तस्करी का पता लगे तो तुरंत पुलिस को सूचना देने ताकि पुलिस उचित कार्रवाई कर सके डीपीएस कैथल की प्रिंसिपल सुजाता के ने इस सुसाइड प्रिवेंशन शिविर को सफल बताया और कहा कि वह भविष्य में भी जल्दी ही बच्चों के लिए मोबाइल एडिक्शन ड्रग एडिक्शन और रिलेशनशिप इश्यूज पर एक्सपर्ट लेक्चर कराने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को आयोजित कराने वाली संस्था सोशल एंड फोक कल्चर अवेयरनेस ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष लव शर्मा भी मौजूद थे ।


