तोशाम में एक 22 वर्षीय युवक ने कैफे में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त
तोशाम/ 03 जून/विष्णु दत्त शास्त्री
तोशाम में बस अड्डे के पास एक कैफे मे रात्रि के समय गांव धारण निवासी करीबन 22 वर्षीय एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कैफे संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच शव को उतारा। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धारण निवासी 22 वर्षीय युवक जो कि नौकरी के लिए तैयारी करता था। वह मानसिक रूप से परेशान था। अमन कल रात को कैफे में रुका हुआ था। मानसिक परेशानी के चलते अमन ने रात्रि में कैफे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह कैफे संचालक ने देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ मिला। कैफे संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच शव को उतारा। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
Add A Comment


