हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने जाटोली कॉलेज दुर्दशा, छात्र दमन पर बीजेपी को घेरा
शिक्षा, शुद्ध पर्यावरण, स्वास्थ्य, संविधान में प्रदत्त किए गए मानव के मौलिक अधिकार
सीएम सैनी सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम, इसके बाद मानव अधिकार और एनजीटी को मामला
कांग्रेस नेत्री पर्ल चौधरी बोली जाटोली कॉलेज के सुधार के लिए प्रतिदिन सीएम सैनी को ट्वीट
फतह सिंह उजाला /जटौली/न्यूज रिसोर्स अटल हिन्द /25 जुलाई 2026
पूर्व सेना अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यपाल वीके सिंह की ससुराल जाटोली में शनिवार को हरियाणा महिला कांग्रेस के प्रदर्शन की गूंज दिल्ली संसद तक पहुंची और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया। सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने पटौदी विधानसभा क्षेत्र के सबसे पुराने जाटोली गवर्नमेंट कॉलेज की दुर्दशा को सुधारने की मांग को लेकर प्रदर्शन के उपरांत विशेष बातचीत के दौरान यह बात अपनी प्रतिक्रिया में कहा दुनिया की सबसे पॉलीटिकल पार्टी भाजपा की हैट्रिक सरकार वाले पीएम नरेंद्र मोदी पेपर लीक को लेकर पहले ही धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लेना चाहिए था। लेकिन देश भर में छात्रों के आक्रोश और केंद्र सरकार पर बढ़ते दबाव को देखते हुए आखिर में केंद्रीय शिक्षा मंत्रीधर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ा ।

शनिवार को श्रीमती चौधरी के साथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि चौहान, प्रवीण हकहदारपुर, रविंद्र चौहान, पार्षद प्रवीण यादव , रमेश खंडेवला, शकुंतला, कोमल, तनु यदवदे, देवेंद्र छोटा बोहरा, अजीत, त्रिवेंद्रम, यादराम जसात, सुखराम, मिंटू खड़खड़ी, बिजेंद्र खानपुर, जगदीश, भूप सिंह सरपंच, एडवोकेट हेमंत, हरि सिंह , दयाचंद शुभम सहित अनेक समर्थकों के द्वारा मुख्य रूप से पटौदी देहात के सबसे पुराने गवर्नमेंट कॉलेज जटौली की दुर्दशा और यहां पर युवा छात्र वर्ग के अनुकूल माहौल उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग मुख्य रूप से करते दिखाई दिए। इसके साथ ही दिल्ली में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जंतर मंतर पर छात्रों के ऊपर लिए किए गए लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के साथ-साथ जवाब देही सुनिश्चित किया जाने की मांग की । प्रदर्शन करने वालों ने गवर्नमेंट कॉलेज जटौली के गेट के सामने सड़क पर बैठकर “जब-जब मोदी डरता है -पुलिस को आगे करता है “जैसे नारे भी लगाए।
मीडिया से बात करते हुए सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट एवं हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पर्ल चौधरी ने आरोप लगाया भाजपा की नीतियों को लेकर आज पूरे देश में सभी वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने कहा शुद्ध पर्यावरण, खेलकूद, सभी को शिक्षा, इत्यादि जैसे मूलभूत मानव अधिकार संविधान में दिए गए हैं ।
जाटोली कॉलेज की दुर्दशा को सुधारने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार के सीएम नायब सिंह सैनी के द्वारा ग्रीवेंस कमेटी में 10 दिन की मोहलत 10 महीने पहले दी गई । आज शनिवार को भी मुख्यमंत्री और सरकार गुरुग्राम में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मौजूद है, पटौदी के युवाओं का दुर्भाग्य है यह मामला फिर से उनके सामने नहीं उठाया जाएगा।
एसा लगता है जनता के चुने हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि और मुख्यमंत्री को पटौदी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए समय ही नहीं है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि जाटोली कॉलेज की दुर्दशा को सुधारने के लिए एक पखवाड़े तक प्रतिदिन मुख्यमंत्री को ट्वीट कर ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद जाटोली कॉलेज की सबसे गंभीर और चुनौती पूर्ण समस्या छात्रों का स्वास्थ्य सहित यहां के पर्यावरण को लेकर एनजीटी और मानव अधिकार आयोग अवगत करवाया जाएगा।

जाटोली कॉलेज परिसर में भांग की खरपतवार की भरमार
कांग्रेस नेत्री श्रीमती चौधरी ने मीडिया को बातचीत करते हुए बताया गवर्नमेंट कॉलेज जटौली कैंपस में नशे में इस्तेमाल किया जाने वाली भांग की खरपतवार की भरमार है। यह बात छुपी हुई नहीं है कि भांग केवल और केवल नशे के लिए ही इस्तेमाल होती है। उन्होंने कहा जाटोली कॉलेज के साथ में बना हुआ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का सारा गंदा पानी कॉलेज के खेल के मैदान में जोहड अथवा तालाब के रूप में भरा हुआ है ।
सफाई के अभाव और गंदे पानी की वजह से जहरीले जानवरों का हर समय यहां के छात्रों में डर बना रहता है। जाटोली कॉलेज में छात्र संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। छात्रों की इस घटती हुई संख्या की तरफ हरियाणा के शिक्षा मंत्री, पटौदी की विधायक, यहां के सांसद को न चिंता है नहीं ध्यान है।
Add A Comment

