हरियाणा सरकार का मुख्य विजन शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा-
सरकार द्वारा आपराधिक गतिविधियों के मामले में अपनाई जा रही है जीरो टोलरैंस की नीति –
प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध : कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी
गांव दनौदा कलां, खुर्द व दबलैन में कैबिनेट मंत्री करीब 27 करोड रूपये के विकास परियोजनाओं की दी सौगात-
दनौदा में करीब 25 करोड रूपये की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बडा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-
कैबिनेट मंत्री भूमि पूजन कर किया शिलान्यास
दनौदा व दबलेन में 25 करोड 17 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने किया शिलान्यास

नरवाना/ 6 जून//अटल हिन्द /नरेन्द्र जेठी
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि राज्य सरकार का मुख्य विजन शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा है। इसी पर मुख्य फौकस करते हुए शहरी क्षेत्र के साथ- साथ ग्रामीण आंचाल में भी गुणवतायुक्त शिक्षा एवं बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से निरन्तर आधारभूत ढांचा को मजबूत किया जा रहा है।
आमजन को शांतिपूर्ण वातावरण में जीवन जीने का अवसर मिले इसके लिए सरकार द्वारा आपराधिक गतिविधियों के मामले में जीरो टोलरैंस की नीति अपनाई जा रही है और प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चैबंद किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी शनिवार को विधानसभाक्षेत्र के गांव दनौदा खुर्द, दनौदा कलां तथा दबलैन में ग्रामीण सभाओं को सम्बोन्धित कर रहे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के उक्त तीनों गांवों में करीब 27 करोड रूपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री में दनौदा गांव में प्रदेश की सबसे बडेे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमि पूजन कर नींव पत्थर रखा। वर्षों से लम्बित इस सीएचसी के बनने से लोगों का अधुरा सपना साकार होगा। अढाई एकड में बनने वाले इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 25 करोड 60 लाख रूपये की राशि खर्च आएगी।
तीन मंजिला इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 30 बेड की क्षमता होगी और यह पूर्णत: वातानुकूलित भी होगा। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक एसएमओ, 11 मेडिकल ऑफिसर, 20 नर्सिंग स्टाफ तथा 50 से ज्यादा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी 24 घंटा अपनी सेवाएं देंगे।
इस सीएचसी का अगले 18 महीने में निर्माण का लक्ष्य रखा गया है और इसके पूरा होने से दनौदा सहित एक दर्जन से ज्यादा गांवों की करीब एक लाख आबादी को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी।
कैबिनेट मंत्री ने पंचायती राज के तहत 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पक्की फिरनी और 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेत खलिहान योजना के तहत दो कच्चे रास्तों का भी शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री ने दनौदा कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 43 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनने वाले चार कमरों तथा गांव दबलैन के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 80 लाख 40 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन का नींव पत्थर भी रखा।
इसमें 8 कमरों के अलावा 3 साइंस लैब तथा चार-चार छात्र व छात्राओं के लिए अलग- अलग शौचालयों का निर्माण भी शामिल है। यह सभी विकास कार्य सर्व शिक्षा अभियान के तहत करवाए जाएंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने दबलैन गांव में ही पंचायती राज के तहत 40 लाख रुपये से बनने वाली पक्की फिरनी, डी- प्लान के तहत 17 लाख रुपये से बनने वाली एक गली तथा खेत खलियान योजना के तहत बनने वाला 19 लाख रुपये की लागत से एक रास्ते का भी शिलान्यास किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। कार्यक्रमों में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का ग्रामीणों द्वारा पग?ी, शॉल, पुष्पगूच्छ, आतिश्बाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर स्वामी राघवानंद, सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर नैन, उप प्रधान भगतराम नैन, मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल, उप चेयरमैन सत्यप्रकाश सैनी, बलदेव वाल्मीकि, तेजपाल शर्मा, नरेश सैनी, हिसार कलां परिषद के निदेशक बिन्दर दनौदा, मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र हथो, दिनेश गोयल, मोहनलाल गर्ग, धर्मवीर बात्ता, प्रमोद शर्मा,
अनिल शर्मा, विकेश तागरा, भीम दनौदा, बैशाखी राम सैनी, नरेश पहलवान, सरपंच दनौदा कलां किताबों देवी, सरपंच दनौदा खुर्द सुदेश देवी, सरपंच दबलैन कुलदीप काला, सुशील शास्त्री, एडवोकेट मंदीप चहल, सुशाील नायक, सुरेश पांचाल, रणधीर कश्यप, विनय मित्तल, सुरेश दनौदा, राजेन्द्र मल्लु, सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली, एसडीओ पंचायती राज भूपेंद्र कुमार, बीडीपीओ तरुण सुथार, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक फकीर चन्द, मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसबीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


