तोशाम/22 अप्रैल,/विष्णु दत्त शास्त्री
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार तोशाम उपमंडल स्तर पर आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों ने भाग लिया, जिन्हें जनगणना कार्य को सही, सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आरोही मॉडल स्कूल तोशाम, चौधरी सुरेंद्र सिंह आईटीआई तोशाम तथा बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम में किया गया। तीनों स्थानों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा अध्यापकों को जनगणना से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं, फॉर्म भरने के तरीकों और डाटा एकत्र करने की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जनगणना चार्ज अधिकारी एवं उप तहसीलदार तोशाम अशोक कुमार ने प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण सरकारी कार्य है, जिसके आधार पर भविष्य की योजनाएं और नीतियां तैयार की जाती हैं। इसलिए सभी अध्यापक पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक परिवार से सही व पूर्ण जानकारी एकत्र की जाए, ताकि सरकार को सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम है और उनके सहयोग से ही जनगणना अभियान सफल हो सकता है।
इस अवसर पर तहसील कार्यालय से राजेश पटवारी, राजेंद्र गिरदावर व विजय खट्टर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
Add A Comment