हरदीप सिंह इस्तीफा दें या पीएम मोदी उनका इस्तीफा ले – पर्ल चौधरी
एप्स्टीन फाइल के मामले में पीएम मोदी की छुट्टी अपने आप में बन गई बड़ा सवाल
पीएम मोदी ने तो संसद में बोल रहे नहीं संसद के बाहर बोलने का साहस दिखा रहे
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एप्स्टीन फाइल वह अन्य मुद्दों पर बोलने से रोका जा रहा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
इस विरोध प्रदर्शन में गुरुग्राम कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज डावर व सहयोगी भी शामिल
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम। मोदी मंत्रिमंडल में मोदी के सहयोगी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के स्टीफन की मांग को लेकर 4 मार्च तक महिला कांग्रेस के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। एप्स्टीन फाइल के सामने आने के बाद अब भाजपा और मोदी के लिए कुछ भी कहने के लिए नहीं बचा है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और मोदी के नजदीकी मंत्रियों के कथित कारनामों की पोल खुलने के बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व बुनियादी मुद्दों को उछालकर जनता का ध्यान भटकाने की नाकाम कोशिश कर रहा है । यह बात हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती पर्ल चौधरी ने मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के गैलेरिया मार्केट में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पीएम मोदी के द्वारा अविलंब इस्तीफा लेने की मांग करते हुए कही ।
इससे पहले हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी के द्वारा गैलरिया मार्केट में एप्स्टीन फाइल और भाजपाई चेहरों के मुद्दे को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गैलरिया मार्केट में पहुंचे विशेष रूप से महिलाओं को भाजपा की चाल और चरित्र के विषय में बताते हुए आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का आह्वान किया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से गुरुग्राम कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डाबर, कांग्रेस एससी जिला अध्यक्ष राजकुमार और जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला गुरुग्राम ग्रामीण महिला काँग्रेस अध्यक्ष शैलजा भाटिया एवं शहरी जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा के अलावा
शर्मिला विजय, कुसुम शर्मा, निधि, सुनीता तोमर, राजबाला, राजेश्वरी, वसंती चौधरी के साथ हरकेश वाल्मीकि, सूबे सिंह यादव, राजीव यादव, श्याम लाल बामनिया, भोले गुर्जर, महावीर कन्हाई, अमित कोचर, भजनलाल, रमेश खंडेवला, प्रवीण सरपंच, डॉ हरिओम सभरवाल, सुनील सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पर्ल चौधरी ने कहा नाबालिग बच्चियों एवं महिलायों के यौन शोषण एवं अत्याचार के दोषी एप्स्टीन से जुड़ी फाइलों में भाजपा सरकार के मंत्री श्री हरदीप पुरी का नाम आने पर आयोजित टी-शर्ट अभियान ने केंद्र की भाजपा सरकार को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि देश की जनता जागरूक है। सजग है, सवाल पूछना जानती है और हरदीप पुरी के इस्तीफे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर नजर रखे हुए है । उन्होंने कहा पीएम मोदी ने एप्स्टीन फाइल के मुद्दे पर न तो संसद में बोल रहे हैं और ना ही संसद के बाहर बोलने का साहस दिखा पा रहे हैं । ऐसा लगता है एक तरह से उन्होंने कथित रूप से मौन धारण कर इस बेहद कड़वी सच्चाई को स्वीकार कर लिया है। दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जब भी उपरोक्त मामले पर संसद में बोलना या अपना वक्तव्य देना चाहा, तो किसी न किसी प्रकार से उन्हें रोक दिया गया ,यह पूरे देश और दुनिया ने देख लिया।
कांग्रेस नेत्री पर्ल चौधरी ने कहा इसी प्रकार से हरियाणा में भी अफसर शाही सरकार पर हावी दिखाई दे रही है। हाल ही में 500 करोड़ से अधिक के बैंक घोटाले ने ट्रिपल इंजन सरकार की हरियाणा में ईमानदारी और पारदर्शिता की भी पोल खोल कर रख दी । हरियाणा में नित्य प्रतिदिन अपराधिक घटनाएं हो रही है। विभिन्न विभागों मैं रिश्वतखोरी के मामले सामने आने से भ्रष्टाचार का असली चेहरा भी जनता के सामने आ रहा है। हरियाणा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कोर्ट के द्वारा क्लीन चिट दिया जाना ,भाजपा सरकार की कथित दमनकारी नीति और सरकारी एजेंसियों के मनमाने इस्तेमाल का ताजा उदाहरण कहा जा सकता है। इसी प्रकार का मामला दिल्ली में भी सामने आ चुका है। धीरे-धीरे अब देश और प्रदेश सहित अन्य राज्यों की जनता भाजपा का चाल और चरित्र दोनों को अच्छी तरह से समझने लगी है।
उन्होंने कहा हरियाणा महिला कांग्रेस द्वारा चलाया गया यह अभियान केवल विरोध नहीं था, बल्कि जन-जागरूकता का सशक्त प्रयास था। लोकतंत्र में जवाबदेही सबसे ऊपर है। हमारा उद्देश्य साफ है, सच सामने आए, देश के हित से जुड़े हर निर्णय पर पारदर्शिता हो, और जनता को पूरी जानकारी मिले। नहीं तो जनता, बेहिचक विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी की बात को दुहराएगी कि,
“The PM is COMPROMISED” हरियाणा महिला कांग्रेस की एक सूत्री माँग है “केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी या तो ख़ुद इस्तीफा दें या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें” ।
उन्होंने बताया विरोध प्रदर्शन की अगली कड़ी में हरियाणा के सभी जिलों में एक हस्ताक्षर कैंपेन शुरू किया जा रहा है , जो 4 मार्च तक जारी रहेगा। 1 मार्च संडे को पटौदी में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पार्लर चौधरी के कार्यालय से इस हस्ताक्षर अभियान का आरंभ किया जाएगा ।
Add A Comment


