सिहमार खाप के नवनियुक्त प्रधान दिलशेर सिंह का भव्य स्वागत
उझाना पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार अभिनंदन, 36 बिरादरी के गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहायता देने की पहल
नरवाना 15 मार्च नरेंद्र जेठी
सर्वजातीय सिहमार खाप के नवनियुक्त प्रधान दलशेर सिंह के पहली बार गांव उझाना पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रामपाल उझाना ने कहा कि 23 तारीख को जींद में आयोजित सर्वजातीय सिहमार खाप की बैठक में सर्वसम्मति से दिलशेर सिंह को खाप का प्रधान चुना गया था। प्रधान चुने जाने के बाद पहली बार गांव उझाना पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से सिहमार खाप के पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग भी पहुंचे। इस अवसर पर रामपाल उझाना ने कहा कि दिलशेर सिंह के प्रधान बनने से समाज में भाईचारा और एकता को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सिहमार खाप सामाजिक विकास, आपसी सौहार्द और समाज के हित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम में गांव बुसाना, बढ़ाना, सीसर और नीमड़ी वाली सहित कई गांवों से सिहमार खाप के पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर समाज के बुजुर्ग अमीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्हें समाज में एक मजबूत और प्रभावशाली वक्ता के रूप में जाना जाता है। अमीर सिंह ने खाप और समाज के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बताया गया कि वे खाप के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं
इस अवसर पर धर्मवीर सीसर भी उपस्थित रहे।और पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वजातीय सिहमार खाप की ओर से एक नई सामाजिक पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत 36 बिरादरी के किसी भी गरीब परिवार का बच्चा यदि पढ़ाई करना चाहता है तो खाप की ओर से उसकी पढ़ाई में हर संभव आर्थिक व सामाजिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस घोषणा का कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वागत किया और इसे समाज के लिए एक सराहनीय कदम बताया। नवनियुक्त प्रधान दलशेर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गांव उझाना में पहुंचकर उन्हें अत्यंत खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां उन्हें अपने गांव से भी अधिक अपनापन और सम्मान मिला है, जिसके लिए वह सभी ग्रामीणों के आभारी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सिहमार खाप समाज में भाईचारा, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इस मौके पर छज्जू राम सतवीर सिंह सुरेंद्र आर्य सुरेंद्र बिट्टू महावीर राजवीर कृष्णा आदि काफी संख्या में लोग मौजूद
Add A Comment


