कलायत में दो छात्रों ने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक पर बीच सडक़ डंडे व तेजधार हथियार से किया हमला
कलायत/28 अप्रैल /तरसेम सिंह
कलायत के एक निजी स्कूल शिक्षक पर उसकेे ही शिष्यों द्वारा बीच सडक़ हमला करने का मामला सामने आया है। शिक्षक के अनुसार उसने विद्यार्थियों को कक्षा में शोर करने से रोका था। इसी रंजिश में दो विद्यार्थियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया और घायल कर डाला। अध्यापक की सरेआम डंडों व तेजधार हथियारों से सडक़ पर पिटाई की गई। इतना ही नहीं उसे अधमरी हालत में सडक़ पर छोड़ कर भाग गए। शहर के निजी स्कूल में पढ़ाई वाले गांव बालू के शिक्षक जगबीर सिंह ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह बच्चों के दाखिला को लेकर ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को डेमो क्लास दे रहे थे। कक्षा में करीब 10 बच्चे डेमो ले रहे थे। उनमें से प्रिंस नाम के दो बच्चे क्लास रूम में बार-बार शोर मचा रहे थे। उनको रोकने के बावजूद भी उनका कक्षा में उत्पात जारी रहा। उपरांत दोनों विद्यार्थी स्कूल से जाते हुए शिक्षक को बाहर सबक सिखाने की धमकी दे गए। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपनी बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव बालू के लिए रवाना हुए। रास्ते में गांव चौशाला के पास बने प्रिंस नाम के दोनों विद्यार्थी व उनका एक अन्य साथी पहले से ही घात लगाकर खड़े थे। आरोपियों ने बाइक रुकवा कर मुझ पर डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। तीनों ने उनके सिर, कमर व बाजूओं पर डंडे बरसाए। पिटाई के कारण वे बुरी तरह से घायल हो गए और सडक़ पर ही बेहोश हो गए। राहगीरों ने एक निजी स्कूल की बस के माध्यम से उसे कलायत के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। कलायत नागरिक अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हमले में अध्यापक जगबीर सिंह को सिर में गहरी चोट लगी हैं। एक हाथ की हड्डी बुरी तरह से टूट गई है। चिकित्सकों के अनुसार जगबीर सिंह के सिर व शरीर पर पांच जगह चोटें लगी हैं। समाचार लिखे जाने तक घायल अध्यापक को आगामी इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज:
थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया की कैथल नागरिक अस्पताल से कलायत थाना में डाक्टरी रुक्का मिलने पर कर्मचारियों को कैथल भेजा गया। शिकायत के आधार पर दोनों प्रिंस नाम के छात्रों व एक अन्य के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Add A Comment


