निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि एस आई आर की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है।
नरवाना विधानसभा क्षेत्र -38 (आरक्षित) की मतदाता सूचियों का एस आई आर विशेष गहन पुर्ननिरीक्षण किया जाएगा-एसडीएम जगदीश चंद्र ।
नरवाना /3 जून/ नरेन्द्र जेठी
निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र -38 (आरक्षित) की मतदाता सूचियों का एस आई आर विशेष गहन पुर्ननिरीक्षण किया जाएगा। यह कार्य आगामी 15 जून से 14 जुलाई तक निरंतर होगा।
इस दौरान सभी बीएलओ यानी बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का एस आई आर करेंगे। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने यह जानकारी बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बुलाई गई सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में दी।
एसडीएम ने कहा कि एस आई आर की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करने में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रत्येक मतदाता का सहयोग बेहद जरूरी है। निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों का सत्यापन करना है ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि ना रहे।
एसडीएम ने आगे बताया कि प्रशासन द्वारा प्रत्येक बूथ पर बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार सभी राजनीतिक दल प्रत्येक बूथ पर अपने-अपने बीएलए- 2 यानी बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें और उन्हें बीएलओ के साथ सकारात्मक समन्वय बनाने के लिए कहे, ताकि एस आई आर की प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से पूरी की जा सके।
प्रक्रिया का विस्तृत बुरा देते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि घर-घर जाकर पुर्ननिरीक्षण का कार्य आगामी 15 जून से 14 जुलाई तक किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई को मतदाता सूचियों के पहले प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। प्रकाशन के साथ ही मतदाता अपने वोट से संबंधित किसी भी प्रकार का दावा एवं आपत्ति 20 अगस्त तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
मतदाता अपना दावा एवं आपत्ति बीएलओ या उनके यानी एसडीएम कार्यालय में भी जमा करवा सकते हैं। एसडीएम ने आगे बताया कि प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटान 21 अगस्त से 18 सितंबर तक किया जाएगा। एस आई आर प्रक्रिया में विशेष फोक्स मृतक मतदाता, स्थानांतरित तथा डब्लिंग मतदाता की वेरिफिकेशन और संशोधन पर रहेगा।
एसडीएम ने बताया कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2 लाख 27 हजार 533 है इनमें 1 लाख 20 हजार 59 पुरुष मतदाता है, जबकि 1 लाख 7 हजार 472 महिला मतदाता है। एस आई आर के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी 225 बूथ पर बीएलओ नियुक्त किये जा चुके हैं। ये बीएलओ आगामी निश्चित अवधि में एस आई आर की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
एसडीएम ने यह भी बताया कि पहले ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत मैपिंग का कार्य लगभग 78त्न किया जा चुका है। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि निष्पक्ष मतदाता सूची निष्पक्ष लोकतंत्र की नींव है, लिहाजा प्रक्रिया से जुड़े तमाम अधिकारी, कर्मचारी बीएलए तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं मतदाता अपनी भूमिका गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निभाए।
इससे पहले एसडीएम जगदीश चंद्र ने पत्रकारों के साथ भी एस आई आर प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा साझां किया। बैठक में कांग्रेस पार्टी प्रतिनिधि सतबीर दबलैन, किताब सिंह नंबरदार, मास्टर होशियार सिंह, आईएनएलडी पार्टी प्रतिनिधि सुशील सरपंच जलेहड़ा, कश्मीर सरपंच, जेजेपी पार्टी प्रतिनिधि तरसेम शर्मा, संदीप शर्मा, सीपीआईएम पार्टी प्रतिनिधि नरेश कुमार, आम आदमी पार्टी प्रतिनिधि दिलबाग सिंह, बीजेपी पार्टी प्रतिनिधि दलबीर चोपड़ा सहित चुनाव कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


