तोशाम कस्बे को जाम मुक्त औऱ हराभरा बनाने लिए सबकी भागीदारी से तैयार होगा रोड़ मैप : एसडीएम संदीप कुमार
मॉडल के रूप में सुरेंद्र सिंह चौक से भिवानी रोड़, सिवानी रोड़ औऱ हिसार रोड़ को पेड़ लगाकर किया जाएगा हराभरा : एसडीएम
पंचायत घर में आयोजित ग्राम सभा क़ी बैठक में लिए जाम मुक्त कस्बा बारे प्रबुद्धजनों के सुझाव
पर्यावरण दिवस पर पंचायत भवन में एक पेड़ माँ के नाम लगाकर किया कस्बे को हरा-भरा करने का शुभारम्भ
तोशाम/05 जून/अटल हिन्द /विष्णु दत्त शास्त्री
एसडीएम संदीप कुमार ने शुक्रवार को तोशाम कस्बे को जाम मुक्त और हरा-भरा बनाने के लिए पंचायत घर में ग्राम सभा की बैठक करके कस्बे के प्रबुद्ध जनों, जनप्रतिनिधियो, विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों औऱ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के सुझाव सांझे किए।
एसडीएम की अध्यक्षता में प्रशासन, जन प्रतिनिधियों तथा आम जनता को भागीदार बना कर ग्राम सभा में कस्बे को जाम मुक्त औऱ हराभरा बनाने के रोड़ मैप तैयार किया गया। मॉडल के रूप में सुरेंद्र सिंह चौक से भिवानी रोड़, सिवानी रोड़ औऱ हिसार रोड़ को पेड़ लगाकर हरा-भरा किया जाने का पंचायत घर में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम लगा कर पौधा रोपण कर शुभारम्भ किया।
हरेक दुकान दार को पेड़ गोद लेकर उसका पालन पोषण औऱ रख रखाव करेंगे। ग्राम सभा में मुख्य बाजार सहित पूरी बाबा मुंगिपा नगरी की सुरक्षा के लिए मुख्य चौराहो पर हाई स्पीड सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
वहीं कस्बे की रात में भव्यता बढ़ाने के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। बाजार और मुख्य सड़कों पर दुकानों औऱ रहड़ियों के लिए जगह चिन्हित करके निशानदेही तय की जाएगी ताकि जाम ना लगे। पुराना अस्पताल को तुड़वा कर रेहड़ी मार्केट बनाई जाएगी।
झील के पास गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा कस्बे को नशा मुक्त बनाने सहित तमाम पहलुओं पर विस्तार पूर्वक सुझाव सांझे किए गए।
ग्राम सभा में एसईपीओ अजय कुमार, वन राजिक अधिकारी बजरंग तंवर, ग्राम सचिव कवंरभान, सरपंच राजेश तंवर, पूर्व सरपंच नानक चंद, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि डॉ. संतलाल, पूर्व सरपंच देवराज गोयल, मास्टर अश्वनी, पंच लक्ष्मण दास सहित विभिन्न व्यापार मंडलो के प्रतिनिधि व पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Add A Comment



