Author: atalhind

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में तीसरे दिन यानी बुधवार को वक्फ संशोधन अधिनियम पर चर्चा की मांग की गई और जमकर हंगामा हुआ. इस बीच बीजेपी विधायकों और आम आदमी पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है. साथ ही साथ मलिक ने पीडीपी पर गद्दारी करने के आरोप लगाए हैं. हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही तीन घंटे के लिए स्थगित कर दी गई. विधानसभा के अंदर आप विधायक मेहराज मलिक ने पीडीपी के नेता वहीद पारा से कहा कि तुमने बीजेपी के साथ मिलकर गद्दारी की है. सदन में हंगामे के बाद बीजेपी विधायक […]

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है. वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ “वक्फ बचाओ मुहिम ” के पहले दौर का आगाज 10 अप्रैल से शुरू होगा और 7 जुलाई तक चलेगा. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा, ये मुहिम शाह बानो मामले की तरह शहर से लेकर गांव तक चलाई जाएगी. “तहफ्फुज़ ए औकाफ़ कारवा ” यानी वक्फ की हिफाजत के नाम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 22 अप्रैल को बड़ा कार्यक्रम होगा. वहीं, 7 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित […]

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है. यहां नैनी थाना क्षेत्र में नए यमुना पुल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है. निर्माणाधीन रेलवे पावर हाउस पर एक ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक मजदूर और तीन बच्चे शामिल हैं. घटना बुधवार तड़के करीब 3 बजे की है. गिट्टी से लदा ट्रक निर्माण स्थल पर पहुंचा था. बैक करते समय ट्रक ने मजदूर छोटेलाल और तीन बच्चों को कुचल दिया. छोटेलाल की उम्र 45 वर्ष थी और वह शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपारी गांव का रहने वाला था. […]

उत्तर प्रदेश से आगरा में एक महिला की पांच बार नसबंदी करवाई गई. फिर भी ढाई साल में वो 25 बार प्रेग्नेंट हुई. सुनने में यह अजीब लग रहा है ना? ऐसा एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है. लेकिन जब इसकी असलियत सामने आई तो हर कोई सन्न रह गया. यह चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी फतेहाबाद का नियमित ऑडिट कराया. ऑडिट टीम जैसे-जैसे दस्तावेजों की जांच करती गई, वैसे-वैसे उनके होश उड़ते चले गए. एक ही नाम की महिला की रिकॉर्ड में 25 बार डिलीवरी और पांच बार नसबंदी […]

हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर सरकार एक बार फिर से मेहरबान हो गई है. रेप और हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा राम रहीम जेल से बाहर आ गया है. राम रहीम को हरियाणा सरकार ने एक बार फिर से 21 दिन की फरलो दी है. अब वो पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से निकल कर सिरसा अपने डेरा को ओर वापस चला गया है. राम रहीम इस बार फरलो में सिरसा डेरा में ही रहेगा. 13 वीं बार आया फरलो पर आया बाहर सिरसा डेरा सच्चा सौदा […]

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए दोहरा अलर्ट जारी किया है. एक ओर राज्य के 17 जिलों में लू (हीटवेव) की चेतावनी दी गई है, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. इन जिलों में गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं. यहां दिन के तापमान में तेज़ बढ़ोतरी और गर्म […]

26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा कल भारत आ जाएगा. सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आएगी. तहब्बुर राणा कल सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंच जाएगा. एनआईए की टीम उसके साथ है. राणा के प्रत्यर्पण से संबंधित सारी औपचारिकताएं अमेरिका के साथ भारतीय एजेंसियों ने पूरी कर ली हैं. अमेरिका की अदालत में सारे जरूरी कागजात भारतीय एजेंसी ने सौंप दिए हैं और अदालत की अनुमति भी ले ली गई है. पिछले दो महीना से नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी, इंटेलिजेंस ब्यूरो विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की संयुक्त टीम अमेरिका के अधिकारियों से तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के मामले में […]

बीजेपी से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने खाका तैयार कर लिया है. गुजरात के अहमदाबाद में चल रहे अधिवेशन के पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी के भविष्य की दिशा तय कर ली गई है. कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने और बीजेपी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने के साथ-साथ सामाजिक न्याय से लेकर सामाजिक सद्भावना और राष्ट्रवाद के एजेंडा पर आगे बढ़ने की प्लानिंग की है, जिसे साबरमती तट पर आज अमलीजामा पहनाया जाएगा. गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस ने देश के प्रजातंत्र और संविधान […]

    भारतीय नेता ( नरेंद्र मोदी)ने तो शुरू से सीमा शुल्क वाले मसले को गंभीरता से नहीं लिया। लेखक-अटल हिन्द /अरविंद मोहन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

बिहार के मुधबनी में मंगलवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल…