नरवाना में 26 अप्रैल तक चलेगा ब्रह्मा कुमारीज शिविर
पंजाब, टोहाना, जिला जींद क्षेत्र के लोगों ने लिया भाग
नरवाना/22 अप्रैल /नरेन्द्र जेठी
ब्रह्मा कुमारीज के 5 दिवसीय गॉडली फ्रूट क्योर स्वास्थ्य फलाहार शिविर में सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी रमेश आर्य, विशिष्ट अतिथि नरवाना क्लब के प्रधान सतीश मोदी, सेवा केंद्र प्रभारी बीके सीमा, पंजाब जोन प्रभारी बीके विजय भ्राता, मुख्य वक्ता बीके तिलकराज, टोहाना सेवा केंद्र प्रभारी बीके वंदना ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कुमारी साक्षी ने स्वागत गीत एवं बीके तिलकराज ने फलाहार के प्रेरणादायी गीत पर मूविंग मेडिटेशन करके सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। पीएनबी एफटीसी सच्चाखेड़ा के निदेशक हितेश जी, निर्मला जी ने सभी को फलों के व्यंजन एवं पेय घर पर ही बनाने के तरीके सिखाये। पांचों दिन और भी विधि एवं व्यवसाय करने के तरीके बताए जाएंगेअतिथिगण का स्वागत अब सम्मान किया गया। अतिथिगण ने फलाहार से निरोगी बनाने की जीएफसी गॉडली फ्रूट क्योर विधि की जमकर प्रशंसा की और लोगों से इस विधि को जीवन में अपनाकर फास्ट फूड एवं अन्य जहरीले आहार से बचकर निरोगी बनने का आह्वान किया। सभी प्रतिभागियों को फल खिलाए गए और फलाहार द्वारा शुगर, आँखें, घुटने, पथरी, चर्म रोग, बुखार, फैटी लीवर, बीपी आदि सदा के लिए ठीक करने के तरीके बताए।


