सिंगवाल गांव में हर घर साफ पेयजल आपूर्ति नवीन कुमार मुंडे
सरपंच की अगुवाई में चला जल संरक्षण अभियान
11 को नोटिस 4 अवैध कनैक्शन काटे
नरवाना /9 जून /नरेन्द्र जेठी
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वछता सहायक संगठन की संयुक्त टीम द्वारा गांव सिंगवाल में ग्राम पंचायत के साथ मिलकर जल संरक्षण अभियान शुरू किया गया है। जिसका उद्धेश्य हर घर तक साफ व स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करवाना है ।
यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नरवाना के उपमंडल अभियंता नवीन कुमार मुंडे ने गांव सिंगवाल में सरपंच की अध्यक्षता में चलाये जा रहे जल संरक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए कही । इस मौके पर उन्होने कहा कि विभाग द्वारा गांव में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।
इसके तहत हर नल पर टेप लगान,े अवैध कनैक्शन काटने, अस्वच्छ कनैक्शन को ठीक करवाने व नलों पर टेप लगवाने के लिए खंड समन्वयक सुरेन्द्र कुमार व सरपंच की अगुवाई में टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन पर लीकेज को तुरंत ठीक किया जा रहा है ताकि पेयजल की आपूर्ति हो सके।
उन्होने ग्रामीणों से इस अभियान में बढचढ कर भाग लेने के लिए कहा ताकि विभाग द्वारा चलाया जल संरक्षण अभियान कामयाब हो सके। उपमंडल अभियंता ने बताया की संयुक्त टीम द्वारा सिंगवाल गांव में बिते दिन 80 घरो का सर्वे करके 4 अवैध कनैक्शन काटे है जबकि 11 उपभेाक्ताओं को नोटिस दिया गया है ।
बॉक्स 4461 घरों का सर्वे , 468 को नोटिस 130 कनैक्शन काटे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया की 1 जून 2026 से 21 गांव में शुरू किए गये जल संरक्षण अभियान के तहत 4461 घरों का सर्वे करके 468 को नोटिस दिए गये जबकि 130 अवैध कनैक्शन काटे गये है।
उन्होने बताया की जींद ब्लाक में खंड समन्वयक दिनेश कुमार की टीम द्वारा 691 घरों का सर्वे करके 77 लोगों को नोटिस दिए गये है जबकि 93 अवैध कनैक्शन काटे गये है ।
इसी तरह से ब्लाक नरवाना ,उझाना में सुरेन्द्र कुमार की टीम ने 630 घरो ंका सर्वे करके 60 उपभोंक्ताओं को नोटिस दिए, 4 अवैध कनैक्शन काटे, उचाना ब्लाक मे कुशल शर्मा की टीम ने 830 घरो ंका सर्वे करके 74 उपभोंक्ताओं को नोटिस दिए व 33 अवैध कनैक्शन काटे, सफीदों ब्लाक मे बलवान की टीम ने 590 घरो का सर्वे करके 50 उपभोंक्ताओं को नोटिस दिए,
जुलाना मे सोमलता सैनी की टीम ने 680 घरो ंका सर्वे करके 105 उपभोंक्ताओं को नोटिस दिए, अलेवा मे ईश्वर की टीम ने 690 घरो ंका सर्वे करके 61 उपभोंक्ताओं को नोटिस दिए, पिल्लुखेडा ब्लाक मे सुरेन्द्र दुग्गल की टीम ने 350 घरो ंका सर्वे करके 41 उपभोंक्ताओं को नोटिस दिए।


