तोशाम/19 अप्रैल/विष्णु दत्त शास्त्री
रविवार को तोशाम में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के विभिन्न लोगों ने तोशाम के भगवान परशुराम चौक पर एकत्रित होकर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर भगवान परशुराम चौक भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान भाजपा नेता रविंद्र बापोड़ा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
भाजपा नेता रविंद्र बापोड़ा ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक जाति के न होकर बल्कि सर्व समाज के लिए समान थे। वह भगवान विष्णु के छठे अवतार है जो अन्याय और अधर्म के नाश के लिए ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर वैशाख पक्ष की शुक्ल तृतीया अक्षय तृतीया को अवतरित हुए तथा भगवान परशुराम ने असुरों का संहार किया। रविंद्र बापोड़ा का कहना था कि भगवान परशुराम आठ चिरंजीवियों में से एक होने के कारण वह अमर माने जाते हैं भगवान शिव से प्राप्त परशु अर्थात फरसा धारण करने वाले परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता, आजीवन ब्रह्मचारी और पितृभक्त थे।
हर वर्ष अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है इसी कड़ी में अबकी बार भी तोशाम में ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान भगवान परशुराम का भोग लगाकर अनेक लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मदत्त शर्मा, पुरुषोत्तम गौड, पूर्व पंच डॉक्टर विष्णु दत्त शास्त्री, डॉ. सुमित कौशिक, डॉ. कुलदीप भारद्वाज, योगेश कौशिक, दीपचंद भारद्वाज, रूघवीर कौशिक, सुनील शर्मा, संजय अत्री, हनुमान शर्मा रतेरा वाले, दिनेश अत्री, श्रीकांत शास्त्री, नत्थूराम शर्मा, शुभम शर्मा, जयप्रकाश शास्त्री, प्रताप भारद्वाज, डॉ. आकाश शर्मा, डॉ. संदीप कौशिक, गौरेश कौशिक, बजरंग कौशिक, भूदत्त शर्मा, डॉ. अजय कौशिक, असीम शर्मा, पवन शर्मा, मुकेश कौशिक, दिनेश शर्मा मीरान वाले, कमल शर्मा, अरुण शर्मा, अजय शर्मा, राजेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अरुण कौशिक, संदीप शर्मा, धनराज शर्मा, प्रदीप, अशोक अत्री आदि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Add A Comment


