नरवाना 27 अप्रैल (नरेन्द्र जेठी)
सनातन धर्म महिला महाविद्यालय नरवाना के सभागार में प्राचार्या डॉ अंजना लोहान की अध्यक्षता में कॉलेज के कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में छात्राओं को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ट्रेनिंग एवं इंटर्नशिप की जानकारी देने हेतु वर्कशाप लगाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ए डब्ल्यू एल मेटावर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर राकेश व उनकी टीम के सदस्य सुश्री रौनक, सुमित पहुंचे।
कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट प्रभारी डॉ नयन दीप ने छात्राओं को इंटर्नशिप बारे जानकारी देते हुए कहा कि आप छात्राओं को एन ई पी 2020 के अनुसार इंटर्नशिप करना अनिवार्य है। इसके बिना आपकी डिग्री पूरी नहीं होगी। अच्छा यही रहेगा यदि इंटर्नशिप वहीं से की जाए जहां से आपको वास्तव में कुछ सीखने को मिले व वास्तविक लाभ मिले। राकेश जी ने अपनी कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन व ऑफलाइन करवाए जाने वाले कोर्सेज जैसे ए आई, डिजिटल मार्केटिंग, वीडियो एडिटिंग, साइबर सिक्योरिटी, ग्राफिक डिजाइनिंग, गूगल माई बिजनेस, जी आई एस एवं मैपिंग टेक्नोलॉजी, सी ए, सी एस, फार्मा इंडस्ट्री इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इन्होंने गत वर्ष उनके द्वारा इंटर्नशिप करने वाली छात्राओं में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाली छात्राओं को कैश प्राइज व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय की छात्रा आशु को ?3100 व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ अंजना लोहान ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह समय आपके कुछ कर दिखाने का है। यदि आपका जज्बा सच्चा है व प्रयास अथक हैं तो सफलता आपको 100 प्रतिशत मिलेगी।
करियर एवं प्लेसमेंट सेल की प्रभारी डॉ अनीता छाबड़ा ने मुख्य वक्ता के साथ-साथ अन्य वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से हमारी यह वर्कशॉप अपने उद्देश्य में सफल रहेगी। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ शालू सचदेवा ने किया। वर्कशॉप में श्रीमती मधु शर्मा, रुक्मणी सैनी, सुमन गर्ग, कांता जागलान, मूर्ति जागलान, ममता, शालू गर्ग, मोनिका के साथ-साथ सभी स्टाफ सदस्यों व छात्राओं ने इस वर्कशॉप में सक्रिय भाग लिया।


