एसडीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि ऐसी शिकायत जिसका किसी कारण वंश समाधान नहीं हो पाता, उसकी सूचना भी तथ्यों सहित प्रस्तुत करें
नरवाना /11 जून /नरेंद्र जेठी
एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा है कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली जनसमस्याओं का निवारण सभी अधिकारी पूरी कार्य कुशलता के साथ करें। प्रत्येक अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके विभाग से संबंधित कोई भी आवेदन या शिकायत लंबित न रहे।
जनसमस्याओं के तत्परता के साथ समाधान से जहां एक ओर आम- जन को राहत मिलेगी, वहीं लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। एसडीएम जगदीशचंद्र वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जन समस्याएं सुन रहे थे।
एसडीएम ने कहा कि आमतौर पर लोगों की बिजली का तार ढीला होने, रास्ते में खंबा होने, पेयजल सप्लाई सही न होने, गली में पूली का टूटा होने, सड़क पर गड्ढा होने, सीवरेज अवरुद्ध होने, रास्ता अवरुद्ध होने जैसी शिकायतें होती है।
जिनका समाधान करने में विभाग व विभागीय अधिकारी सक्षम होते हैं। एसडीएम ने कहा कि अधिकारी उक्त प्रकार की समस्याओं से संबंधित लोगों के लिखित आवेदन का इंतजार ना करें बल्कि इस प्रकार की व्यवस्थाओं को पहले से ही दुरुस्त रखें।
इससे आमजन की दिनचर्या संतुलित और निर्बाध बनी रहेगी। एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि बरसाती सीजन निकट है, उसी के मध्येनजर अधिकारी उक्त प्रकार की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दें ताकि बरसाती सीजन में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
समाधान शिविर में सीसीटीवी कैमरा की गलत लोकेशन तरीका और अनुचित एंगल से लगाए जाने संबंधित प्राप्त एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र ने उचित कार्यवाही के निर्देश दिये।
एसडीएम ने साफ तौर पर कहा कि सीसीटीवी कैमरा आमजन की सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं। सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का उद्देश्य आम जन की सुरक्षा के साथ अपराधिक तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है, लेकिन कैमरा लगाते वक्त लोकेशन, तरीका और कैमरे का एंगल पूर्णतया उचित तरीके से हो।
यहां यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि कैमरा से किसी व्यक्ति के जीवन की निज्जता यानी प्राइवेसी भंग ना हो। समाधान शिविर में सिंचाई विभाग, बिजली विभाग, पंचायत एवं विकास विभाग, नगर परिषद, पुलिस विभाग से संबंधित अलग-अलग कुल सात जन समस्याएं प्राप्त हुई और उनके त्वरित एवं उचित समाधान के लिए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
एसडीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि ऐसी शिकायत जिसका किसी कारण वंश समाधान नहीं हो पाता, उसकी सूचना भी तथ्यों सहित प्रस्तुत करें ताकि समस्या के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को मार्गदर्शन के लिए लिखा जा सके।
समाधान शिविर में तहसीलदार विजय कुमार, बीडीपीओ तरुण सुथार, जन स्वास्थ्य विभाग से सुरेंद्र कुमार जेई, सिंचाई विभाग से प्रदीप कुमार जेई, नगर परिषद से संदीप कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से रिटा रानी सुपरवाइजर, सीडीपीओ से रितु सुपरवाइजर, लोक निर्माण विभाग से प्रदीप शर्मा जेई, क्रीड से जसवीर सिंह जोनल मैनेजर,
कृषि विभाग से डॉक्टर निशांत, बीईओ संतोष कुमारी, जिला समाज कल्याण विभाग से सोनिया लिपिक, तहसील कल्याण अधिकारी सन्तरो देवी, बिजली विभाग से शमशेर जेई, पशुपालन विभाग से मनीष कुमार लिपिक, मार्केट कमेटी से रोशन लाल सचिव, पुलिस विभाग से कुलदीप सिंह व पूजा देवी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Add A Comment


