पर्यावरण संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व – पूजा गर्ग
प्रकृति के संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए
एमएलए स्कूल जाटोली में पूजा गर्ग व सहयोगियों ने किया पौधारोपण
गुरुग्राम/जटोली/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /26 जुलाई 2026 /फतह सिंह उजाला
पर्यावरण का शुद्धिकरण और इसका संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है। मानव के साथ-साथ प्रत्येक जीव के स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध पर्यावरण का होना बहुत जरूरी है। मौजूदा समय में विभिन्न कारण से पर्यावरण पर प्रतिकूल असर और प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। इस प्रकार की ग्लोबल समस्या का हम अधिक से अधिक पौधारोपण कर सामना करने में सक्षम होंगे। यह बात पटौदी जाटोली मंडी परिषद की मनोनीत पार्षद पूजा गर्ग ने एमएलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाटोली कैंपस में पौधारोपण किया जाने के मौके पर कही।
यहां स्कूल परिसर में यह पौधारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम थीम को लेकर आरंभ किया गया। इस मौके पर मेज़बान स्कूल के मैनेजमेंट प्रबंधक और हेली मंडी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रमेश गर्ग सेठी, संचय गर्ग, विजयपाल चौहान सहित पार्षद पूजा गर्ग के परिवार के प्रतिष्ठित सदस्य भी विशेष रूप से पौधारोपण करने वालों में शामिल रहे।
रमेश गर्ग सेठी और संचय गर्ग ने इस मौके पर कहां की देश और दुनिया में जरूरत के मुताबिक विकास को देखते हुए हरियाली का क्षेत्र तेजी से कम हो रहा है। विभिन्न बड़ी परियोजना को बनाए जाने के लिए पेड़ों की कटाई किया जाना भी जरूरी होता जा रहा है। पूरे विश्व में वन क्षेत्र का औसत तेजी से कम हो रहा है ।
इस प्रकार की समस्या से भारत और हरियाणा प्रदेश भी जूझ रहा है। यही कारण है कि सरकार के द्वारा अधिक से अधिक पौधे लगाने या पौधारोपण करने के साथ उनकी देखभाल का भी आह्वान किया जा रहा है । व्यापक स्तर पर सरकारी विभिन्न परियोजनाओं के तहत पौधारोपण अभियान लगातार जारी है। मानव तभी स्वस्थ रह सकता है, जब शुद्ध पर्यावरण उपलब्ध होगा। यह तभी संभव है जब हम सभी अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनका संरक्षण भी करें।
Add A Comment

