नमो भारत आरआरटीएस बहरोड तक जाएगी नमो भारत: रूट और स्टेशन तालिका देखिए
केंद्रीय शहरी विकास एवं हाउसिंग मंत्रालय ने बहरोड तक बढ़ाने के लिए केंद्रीय वित्त विभाग को पत्र लिखा
बहरोड तक एक्सटेंशन की फाइल फाइनेंस मंजूरी के लिए इसी माह जुलाई में भेजी गई
बावल से आगे बहरोड तक की मंजूरी के बाद राजस्थान को भी मिलेगा फायदा
हरियाणा के साथ राजस्थान के लोगों के लिए एक बार फिर खुशी की लहर
अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /29 जुलाई 2026 /फतह सिंह उजाला /गुरुग्राम
हरियाणा के साथ राजस्थान के लोगों के लिए एक बार फिर खुशी की लहर है की नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को बहरोड तक मंजूर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गुरुग्राम सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय शहरी विकास एवं हाउसिंग मंत्रालय की ओर से सराय कालेखां से गुरुग्राम -बावल नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को बावल से आगे बहरोड तक बढ़ाने के लिए केंद्रीय वित्त विभाग को पत्र लिखकर इसकी मंजूरी देने को कहा है।
राव ने कहा कि नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को वषों पूर्व प्रथम पेज के निर्माण में नीमराणा बहरोड तक मंजूर किया गया था लेकिन इसे बाद में कभी धारूहेड़ा तक और कभी बावल तक सीमित करके छोड़ दिया गया।
धारूहेड़ा व बावल तक सीमित करने के कारण अनेक सामाजिक संगठनो व राजस्थान के लोगों की जन आवाज इस योजना को पूर्व की तरह बहरोड तक करने की उठ रही थी। राव इंद्रजीत ने कहा कि बहरोड तक एक्सटेंशन की फाइल फाइनेंस मंजूरी के लिए इस माह जुलाई में भेजी गई है।
नमो भारत (RRTS – रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) भारत की पहली हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के रूट, किराए और प्रमुख सुविधाओं का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:

बावल से बहरोड के बीच में चार स्टेशन बनेंगे
राव ने कहा कि बावल से बहरोड तक नमो भारत के बिस्तर में हरियाणा के करीब 11 किलोमीटर व राजस्थान के करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में नमो भारत का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बावल से बहरोड के बीच में चार स्टेशन बनेंगे जिनका 24 मिनट की दूरी में पूरा कर लिया जाएगा।
राव ने जानकारी देते हुए बताया कि बावल से बावल से बहरोड तक नमो भारत को एक्सटेंड करने पर इसकी लागत में करीब 8 हजार करोड रुपए की वृद्धि होगी। राव ने बताया कि पिछले दिनों एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की मीटिंग के दौरान दिल्ली सराय काले खां से बावल तक बन रही नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को पूर्व की तरह बहरोड तक बढ़ने पर विचार किया गया।
औद्योगिक क्षेत्र के कामकाजी लोगों को लाभ होगा
राव इंद्रजीत ने कहा कि मैंने पूर्व में भी कहा था कि राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र शाहजहांपुर- नीमराणा -बहरोड को नमो भारत आरआरटीएस से जोड़ना इसलिए उचित रहेगा की इन क्षेत्रों में स्थापित उद्योगों में काम करने वाले हजारों लोगों को इसका फायदा मिल सकेगा।
राव ने कहा कि केंद्र सरकार ने हरियाणा की नांगल चौधरी में बन रहे लॉजिस्टिक हब, आईएमटी बावल के भविष्य में होने वाले विस्तार, वहीं राजस्थान के खुशखेरा -बहरोड -नीमराना इन्वेस्टमेंट रीजन के विस्तार को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसे बहरोड तक बढ़ाने की मंजूरी दी है।
यहाँ नमो भारत (RRTS) के रूट, किराए और प्रमुख सुविधाओं की स्पष्ट तालिका (Table) दी गई है
नमो भारत: रूट और स्टेशन तालिका
| स्टेशन श्रेणी | प्रमुख स्टेशन |
| दिल्ली क्षेत्र | सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार |
| गाजियाबाद क्षेत्र | साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर |
| मेरठ क्षेत्र | मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल, मोदीपुरम |
| कुल दूरी & समय | 82 किमी (यात्रा समय: 1 घंटे से कम) |
किराया तालिका
| यात्रा श्रेणी | किराया (रु. में) |
| न्यूनतम किराया | ₹20 |
| सराय काले खां $\rightarrow$ आनंद विहार | ₹50 |
| सराय काले खां $\rightarrow$ गाजियाबाद | ₹80 |
| सराय काले खां $\rightarrow$ मेरठ साउथ | ₹170 |
| सराय काले खां $\rightarrow$ मोदीपुरम (पूरा रूट) | ₹210 |
| प्रीमियम कोच किराया | स्टैंडर्ड किराए से लगभग 20% अधिक |
नमो भारत की प्रमुख सुविधाएं
| वर्ग | मिलने वाली सुविधाएं |
| कोच & सीटिंग | प्रीमियम कोच (रीक्लाइनिंग सीट्स), महिलाओं के लिए आरक्षित कोच, विशाल लेगरूम |
| डिजिटल सुविधा | फ्री ऑन-बोर्ड Wi-Fi, हर सीट पर मोबाइल/लैपटॉप चार्जिंग पोर्ट्स, डिजिटल रूट मैप |
| सुरक्षा & आपातकाल | 24×7 CCTV निगरानी, इमरजेंसी टॉक-बैक बटन, अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguishers) |
| स्टेशन सुविधाएं | प्रीमियम लाउंज, लिफ्ट & एस्केलेटर, व्हीलचेयर सुविधा, आधुनिक टॉयलेट्स |
| कनेक्टिविटी & टिकट | मेट्रो व बस स्टैंड से सीधी कनेक्टिविटी, NCMC कार्ड व ‘Namo Bharat Connect’ QR टिकट |
Add A Comment

