9 जून तक चलेगा विशाल भंडारा, गुलाब जामुन, दही भल्ले व गोलगप्पे समेत दर्जनों व्यंजनों से हो रहा श्रद्धालुओं का सत्कार
तरावड़ी/6 जून /अटल हिन्द /रोहित लामसर
पुरुषोत्तम माह के अवसर पर गैलेक्सी ग्रुप तरावड़ी द्वारा वृंदावन धाम की पावन भूमि पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। परम पूज्य बाबा प्रभु दयाल जी, गुरु श्री रामपाल जी तथा बाबा बंसी वाले जी के आशीर्वाद से यह भंडारा 9 जून तक 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर चलेगा।
जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भंडारे की सबसे विशेष बात यह है कि गैलेक्सी ग्रुप के सीएमडी विनोद गोयल, विजय गोयल और कृष्ण गोयल स्वयं श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर अपने हाथों से प्रसाद वितरित कर रहे हैं। सेवा भाव और विनम्रता का यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए गुलाब जामुन, जलेबी, दही भल्ले, गोलगप्पे, आलू टिक्की, पकौड़े, मालपुए, बर्फी, खीर सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। हर दिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर गैलेक्सी परिवार की सेवा भावना की सराहना कर रहे हैं। गैलेक्सी ग्रुप के सीएमडी विनोद गोयल ने कहा कि वृंदावन धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम माह भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर होता है और ऐसे पावन समय में सेवा कार्य करना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि गैलेक्सी परिवार सदैव धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।
विजय गोयल ने बताया कि पुरुषोत्तम माह के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से इस विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि प्रत्येक श्रद्धालु सम्मानपूर्वक प्रसाद ग्रहण कर सके। भंडारा 9 जून तक निरंतर जारी रहेगा।
कृष्ण गोयल ने कहा कि वृंदावन की पावन धरती पर श्रद्धालुओं की सेवा करना ईश्वर की कृपा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब भक्तों के चेहरे पर संतुष्टि और प्रसन्नता दिखाई देती है तो सेवा का वास्तविक फल प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि गैलेक्सी परिवार का उद्देश्य केवल भंडारा लगाना नहीं, बल्कि सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश देना भी है। भंडारे में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भी सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं ने गैलेक्सी परिवार के इस सराहनीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्य समाज में सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं।


