केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में जनगणना 2027 पर विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम ।
नरवाना 25 अप्रैल (नरेन्द्र जेठी)
के एम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में जनगणना 2027 को सफल एवं सुचारु रूप से चलाने के उद्देश्य से स्व जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ मीनू सिंह ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी,सटीक एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए डिजिटल माध्यम से स्व जनगणना में भाग लें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
स्व जनगणना अधिकारी प्रोफेसर राजीव चहल ने प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को स्व जनगणना की प्रक्रिया, ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, मोबाइल एवं वेब एप्लीकेशन के उपयोग तथा नागरिकों को उस प्रक्रिया में सहभागी बनाने के तौर तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने सिलसिले वार सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सदस्यों से मोबाइल में एप्प खुलवाकर स्व जनगणना का कार्य भी पूर्ण करवाया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों तथा टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के लगभग 100 स्टाफ सदस्यों ने अपना स्व जनगणना कार्य पूर्ण किया। इस अवसर पर नगर परिषद नरवाना की ओर से कार्यक्रम का संचालन करने के लिए श्रवण कुमार व सुनील दत्त उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त स्व जनगणना अधिकारी प्रोफेसर मोहित, शैलेंद्र नैन, डॉ सुनील कुमार, रविंद्र कुमार व परमेंद्र आदि उपस्थित रहे।


