तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से दो युवकों की मौत
पटौदी बाईपास पर बेकाबू टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर
गंभीर घायल यु युवकों को पटोरी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
मृतक युवकों की पहचान मुस्तफा और अमान के रूप में की गई
पटौदी बाईपास पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए
फतह सिंह उजाला
पटौदी। एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवकों की पहचान मुस्तफा और अमान के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवक मुस्तफा पुत्र मोहम्मद उमर और अमान पुत्र रईस अपनी नी बाइक पर सवार होकर पटौदी की ओर आ रहे थे। जब वे पटौदी बाईपास के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैंटर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान स्थानीय युवकों के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। दोनों युवक आपस में दोस्त थे और किसी काम से पटौदी आए हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पटौदी बाईपास पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Add A Comment


