शहरी सेवा शिविर अभियान-2026
नगर परिषद सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, नगर पालिका बामनवास, वजीरपुर और खण्डार के वार्डो में 12 जून से 15 जुलाई तक लगेंगे शिविर
जयपुर /11 जून / अटल हिन्द / दिनेश कुमार जांगिड़
राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी सेवा शिविर अभियान 2026 के तहत सेवा पखवाड़ा का आयोजन 12 जून से 15 जुलाई, 2026 प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक किया जाएगा। इन शिविरों में नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट रिपेयर, नई स्ट्रीट लाईट लगाने, सीवरेज कनेक्शन व मरम्मत, सार्वजनिक पार्को की साफ-सफाई, ट्रेड लाईसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजिस्ट्रेशन, उपविभाजन-एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण-पत्र, जन्म-मृत्यु, विवाह आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वनिधि/प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन, एसबीएम 2.0 के तहत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
नगर परिषद सवाई माधोपुर क्षेत्र के शिविर:- 12, 15 और 16 जून को वार्ड नंबर 1 से 6 तक, 18 एवं 19 जून को वार्ड नंबर 7 से 12 तक, 22 एवं 23 जून को वार्ड नंबर 13 से 18 तक, 24 एवं 25 जून को वार्ड नंबर 19 से 24 तक, 29 एवं 30 जून को वार्ड नंबर 25 से 30 तक के शिविर नगर परिषद परिसर सवाई माधोपुर में आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 1 एवं 2 जुलाई को वार्ड नंबर 31 से 36 तक, 3 एवं 6 जुलाई को वार्ड नंबर 37 से 42 तक, 7 एवं 8 जुलाई को वार्ड नंबर 43 से 48 तक, 9 एवं 10 जुलाई को वार्ड नंबर 49 से 54 तक, 13 से 15 जुलाई को वार्ड नंबर 55 से 60 तक के शिविर नगर परिषद परिसर सवाई माधोपुर में आयोजित होंगे।
नगर परिषद गंगापुर सिटी क्षेत्र के शिविर:- इसी प्रकार नगर परिषद गंगापुर सिटी क्षेत्र में 12 एवं 15 जून को वार्ड नंबर 1 से 6 तक, 16 एवं 18 जून को वार्ड नंबर 7 से 12 तक, 19 एवं 22 जून को वार्ड नंबर 13 से 18 तक, 23 एवं 24 जून को वार्ड नंबर 19 से 24 तक, 25 एवं 29 जून वार्ड 25 से 30 तक, 30 जून एवं 1 जुलाई को वार्ड 31 से 36 तक, 2 एवं 3 जुलाई को वार्ड 37 से 42 तक, 6 एवं 7 जुलाई को वार्ड 43 से 48 तक, 8 एवं 9 जुलाई को वार्ड 49 से 54 तक, 10 एवं 13 जुलाई को वार्ड 55 से 60 तक के शिविर नगर परिषद सभागार गंगापुर सिटी में आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिका बामनवास क्षेत्र के शिविर:– नगर पालिका बामनवास क्षेत्र में 12 जून को वार्ड 1 के, 15 जून को वार्ड 2 के, 16 जून को वार्ड 3 के, 18 जून को वार्ड 4 के, 19 जून को वार्ड 5 के, 22 जून को वार्ड 6 के, 23 जून को वार्ड 7 के, 24 जून को वार्ड 8 के, 25 जून को वार्ड 9 के, 29 जून को वार्ड 10 के, 30 जून को वार्ड 11 के शिविर नगर पालिका कार्यालय बामनवास में आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 2 जुलाई को वार्ड 12 के, 3 जुलाई को वार्ड 13 के, 7 जुलाई को वार्ड 14 के, 8 जुलाई को वार्ड 15 के, 9 जुलाई को वार्ड 16 के, 10 जुलाई को वार्ड 17 के, 13 जुलाई को वार्ड 18 के, 14 जुलाई को वार्ड 19 के, 15 जुलाई को वार्ड 20 के शिविर नगर पालिका कार्यालय बामनवास में आयोजित होंगे।
नगर पालिका वजीरपुर क्षेत्र के शिविर:- नगर पालिका वजीरपुर क्षेत्र में 12 जून को वार्ड नंबर 1 में, 15 जून को वार्ड 2 के, 16 जून को वार्ड 3 के, 18 जून को वार्ड 4 के, 19 जून को वार्ड 5 के, 22 जून को वार्ड 6 के, 23 जून को वार्ड 7 के, 24 जून को वार्ड 8 के, 25 जून को वार्ड 9 के, 29 जून को वार्ड 10 के, 30 जून को वार्ड 11 के शहरी सेवा शिविरों का आयोजन नगर पालिका कार्यालय वजीरपुर में होगा।
वहीं 1 जुलाई को वार्ड 12 के, 2 जुलाई को वार्ड 13 के, 3 जुलाई को वार्ड 14 के, 6 जुलाई को वार्ड 15 के, 7 जुलाई को वार्ड 16 के, 8 जुलाई को वार्ड 17 के, 9 जुलाई को वार्ड 18 के, 10 जुलाई को वार्ड 19 एवं 20 के, 13 जुलाई को वार्ड 21 एवं 22 के, 14 जुलाई को वार्ड 23 एवं 24 के, 15 जुलाई को वार्ड 25 के शहरी सेवा शिविर नगर पालिका कार्यालय वजीरपुर में आयोजित होंगे।
नगर पालिका बौंली क्षेत्र के शिविर:- नगर पालिका क्षेत्र बौंली में 12 से 24 जून तक वार्ड नंबर 1 से 10 के, 25 जून से 7 जुलाई तक वार्ड 11 से 20 के, 8 से 13 जुलाई तक वार्ड 21 से 25 के शहरी सेवा शिविर नगर पालिका सभागार बौंली में आयोजित होंगे। वहीं 14 एवं 15 जुलाई को वार्ड 1 से 25 के फोलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिका क्षेत्र खण्डार के शिविर:- नगर पालिका क्षेत्र खण्डार में वार्ड नंबर 1 से 25 के शहरी सेवा शिविर नगर पालिका खण्डार की सभागार में लगेंगे।


