श्री वैष्णो देवी दुर्गा जागरण मंडल द्वारा वाटर कूलर का उद्घाटन
नरवाना /26 अप्रैल /नरेन्द्र जेठी
हुड्डा मार्केट में एमडीएन पब्लिक स्कूल के सामने एक वाटर कूलर श्री वैष्णो देवी दुर्गा जागरण मंडल के तत्वाधान में रविवार को पूर्व मंडल प्रधान स्व0 ज्ञानचंद मित्तल केमिस्ट की याद में उनके परिवार द्वारा समाज को सेवित किया गया। प्रधान प्रवीण मित्तल ने बताया कि यह वाटर कूलर हुड्डा मार्केट समिति के निवेदन पर मित्तल परिवार ने दिवंगत ज्ञानचंद की याद में उनकी धर्मपत्नी ओमपति एवं सुपुत्रों विवेक और अनिल द्वारा दानार्थ किया गया है। ज्ञात हो कि वैष्णो मंडल और अमरनाथ सेवा समिति द्वारा नगर में 1997 से लगातार जल सेवा की जा रही है, जोकि अब तक 2 वाटर कूलर सहित 30 से अधिक पानी की टंकी शहर में व्यवस्थित तरीके से लगाई जा चुकी है।
माता ओमपति ने परिवार सहित विधिवत्त पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़ कर वाटर कूलर का शुभारंभ किया तथा समाज को सुपुर्द किया। इस दौरान माता ओमपति, पुत्र विवेक मित्तल, संग पुत्रवधू व पौत्र सहित वैष्णो देवी दुर्गा जागरण मंडल के संस्थापक एवं प्रधान प्रवीण मित्तल के साथ समस्त संस्था के प्रतिनिधि सदस्य सुमित शर्मा , एडवोकेट जीवन, दीपक कौशिक, तरसेम बाता, अनिल टीना, सतीश गर्ग, कुलदीप जैन, जयपाल बंसल, मार्केट प्रधान उमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग, सचिव सुरेंद्र गोयल, मैनेजर दीपक वर्मा सहित मोनू गोयल, प्रिंस मित्तल, विक्की गर्ग, राकेश बंसल, सुरेश धीमान, मुकेश मित्तल, विक्रम बंसल, रामविलास गोयल, सज्जन मित्तल, संदीप मित्तल, विनय गर्ग, लक्ष्मण शर्मा, एसएसओ महेंद्रसिंह, नरेश बंसल, प्रतीक, साहिल, सुमित बंसल, विवेक मित्तल, हरिकिशन वधवा, विजय सैनी, प्रेम कुमार, प्रद्युमन शर्मा , जीत छाबड़ा सहित हुड्डा मार्केट के सभी दुकानदार व राहगीर व मंडल के अन्य सभी सदस्य समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Add A Comment


