दवाइयों से बचने का एकमात्र विकल्प है फलाहार…अशोक गर्ग, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी, रिटायर्ड कमिश्नर
परमात्मा द्वारा बनाई दवाई का नाम है फल – अशोक गर्ग
नरवाना 27 अप्रैल (नरेन्द्र जेठी)
जीएफसी गॉडली फ्रूट क्योर फलाहार उपचार शिविर में मुख्य अतिथि एवं रिटायर्ड आईएएस कमिश्नर अशोक गर्ग के सम्मुख लोगों ने फलाहार से बीमारियां ठीक होने के चौंकाने वाले अनुभव सुनाए। मात्र 5 दिन फलाहार का सेवन करने से कईं लोगों की शुगर, बीपी, दर्द, कब्ज आदि बीमारियां चमत्कारिक रूप से ठीक होने को मुख्य अतिथि ने सराहा। मुख्य अतिथि अशोक गर्ग ने अपने जीवन के अनुभव सांझा करते हुए श्रोताओं से आह्वान किया कि फलाहार से उत्तम कोई आहार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अगर हमें महंगे-महंगे इलाज, दवाइयों से बचना है तो फलाहार एवं सब्जियों-सलाद ही एक उपाय है।
उन्होंने ये बातें ब्रह्माकुमारीज के जीएफसी गॉडली फ्रूट क्योर स्वास्थ्य शिविर के समापन समारोह में कही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि शमशेर नैन, निर्माणाधीन अग्रवाल सदन धर्मशाला के प्रधान तरसेम बंसल, योगाश्रम के सचिव विनोद गोयल, समाजसेवी मोहनलाल गर्ग, राजू अरोड़ा, सेवा केंद्र प्रभारी बीके सीमा, मुख्य वक्ता बीके तिलकराज, मंच संचालक बीके पूजा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉ. साधु राम शर्मा ने अतिथिगण का परिचय दिया। बीके शिवानी, चंद्र प्रकाश बुडलाड़ा ने भजन एवं गीतों की धुन पर सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। अतिथिगण ने नरवाना वासियों से जीएफसी फलाहार उपचार स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर की जमकर प्रशंसा करते हुए इसे अपनाने का आह्वान किया। लोगों की मांग पर घोषणा की गई कि हर रोज सुबह 11 बजे ब्रह्माकुमारी बहनें मुख्य डाकघर के नजदीक नन्हूमल कॉम्प्लेक्स में जीएफसी गॉडली फ्रूट क्योर कार्यालय में 11 बजे से शाम 4 बजे तक जीएफसी कार्यालय में बीके तिलकराज, बीके अश्वनी दीवान, कुमारी नुपुर लोगों का फलाहार से उपचार करेंगी और सभी को निशुल्क डाइट चार्ट बताया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस कार्यालय के उद्घाटन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। सभी अतिथिगण एवं आयोजकगण-वक्ताओं ने जीएफसी फलाहार शिविर लगाने पर खुशी जताई और ब्रह्माकुमारी बहनों ने मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन का अभ्यास करवाया और विधि बताई। शिविर में सभी प्रतिभागियों को फल खिलाए गए।


