पटौदी कोर्ट से न्यायिक अधिकारी नेहा यादव और आदित्य सिंह यादव का तबादला
पटौदी बार एसोसिएशन के द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया
एसडीजेएम नेहा यादव का पुनहाना कोर्ट के लिए हुआ तबादला
जेएमआईसी आदित्य सिंह यदव का तबादला नारनौल हुआ
पटौदी/30 अप्रैल /फतह सिंह उजाला
पटौदी सब डिविजनल कोर्ट में कार्यरत न्यायिक अधिकारी नेहा यादव आदित्य सिंह यादव का तबादला क्रमशः पुनहाना और नारनौल कोर्ट में हो गया ।
पटौदी कोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे इन दोनों न्यायिक अधिकारियों के सम्मान में सादगी पूर्ण गुरुवार को पटौदी बार एसोसिएशन के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पटौदी बार एसोसिएशन की तरफ से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक पटौदी कोर्ट में न्यायिक अधिकारी एसडीजेएम नेहा यादव का तबादला पुनहाना कोर्ट में हो गया है । इसी प्रकार से जेएमआईसी आदित्य सिंह यादव का तबादला नारनौल कोर्ट में किया गया है। बताया गया है कि न्यायिक अधिकारी नेहा यादव के स्थान पर कनीना कोर्ट से न्यायिक अधिकारी प्रवीण कुमार का तबादला पटौदी कोर्ट के लिए हुआ है। इसी प्रकार से आदित्य सिंह यादव के तबादले से रिक्त हुए स्थान पर कनीना कोर्ट से ही न्यायिक अधिकारी विशेष गर्ग के द्वारा कार्यभार संभाला जाएगा।
न्यायिक अधिकारी नेहा यादव और आदित्य सिंह यादव को पटौदी बार एसोसिएशन के ऑफिशल प्रेसिडेंट एडवोकेट राहुल सेहरावत, एडवोकेट अमित यादव, पूर्व प्रेजिडेंट एडवोकेट तेजपाल सिंह चौहान, एडवोकेट जितेंद्र, एडवोकेट दिनेश जांगिड़, एडवोकेट पूनम यादव ,एडवोकेट सुनीता यादव, एडवोकेट रचना ,एडवोकेट निकिता, एडवोकेट सरिता, एडवोकेट मनीष चौहान सहित अन्य एडवोकेट मेंबर के द्वारा बुके भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी गई।
इसी मौके पर न्यायिक अधिकारियों नेहा यदव
और आदित्य सिंह यादव के द्वारा पटौदी बार एसोसिएशन और सभी एडवोकेट मेंबर के द्वारा बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल के साथ से किए गए कार्यों की सराहना की । उन्होंने उम्मीद जाहिर की भविष्य में भी पटोदी बार एसोसिएशन के द्वारा यहां आने वाले न्यायिक अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल के साथ काम किया जाता रहेगा। पटौदी बार एसोसिएशन सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को न्यायिक अधिकारी आदित्य सिंह यादव के स्थान पर कनीना कोर्ट से तबादला होकर आने वाले न्यायिक अधिकारी विशेष गर्ग के द्वारा अपना कार्यभार संभाला जाएगा।
Add A Comment


