मुख्य सचिव ने सचिवालय में पदस्थापित उप सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक,
जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की समीक्षा के दिए निर्देश
जयपुर/30 अप्रैल/अटल हिन्द ब्यूरो
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को शासन सचिवालय में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सचिवालय में पदस्थापित उप सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में मुख्य सचिव ने उप सचिवों के विभागों में हो रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने सभी उप सचिवों को जमीनी स्तर पर हो रहे प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के तकनीकी संसंधानों का अधिक से अधिक सदुपयोग करें जिससे राज्य सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना सुनिश्चित हो।
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि उप सचिव अपने विभागों की राजकाज पर लम्बित फ़ाइलो का शीघ्र निस्तारण करें और नीति सुधार के क्षेत्र में कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कार्मिक विभाग की शासन सचिव श्रीमती अर्चना सिंह, कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ धीरज कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के उप सचिव उपस्थित रहे।


