कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के निर्देश पर पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज भिवानी द्वारा गांव संडवा में लगाया निशुल्क कैंसर जांच शिविर
निःशुल्क चिकित्सा शिविर से आमजन को मिला लाभ
तोशाम/09 जून/विष्णु दत्त शास्त्री
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के निर्देश पर पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज भिवानी द्वारा गांव संडवा स्थित पीएचसी में निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजो की जांच और बीमारियों से बचाव की सलाह भी दी गई। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व सांसद किरण चौधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने मौके पर पंहुचकर चिकित्सा शिविर का जायजा लिया और लोगों से चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का आहवान किया।
मालूम हो कि पिछले दिनों गांव संडवा के लोगों ने बीमारियों विशेषकर कैंसर जैसी बीमारी के बढ़ते फैलाव को लेकर चिंता प्रकट करते हुए समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी को अवगत कराया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज को गांव संडवा में निःशुल्क कैंसर जांच चिकित्सा शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए थे। जिसके मद्देनजर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और उपचार के उद्देश्य से निशुल्क कैंसर जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कैंसर जांच व परामर्श शिविर में संडवा सहित आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। शिविर में मरीजों को कैंसर के लक्षण, जांच प्रक्रिया और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी। विशेषज्ञों ने आधुनिक उपचार पद्धतियों व कैंसर से बचाव संबंधी जानकारियां साझा करते हुए लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। शिविर में शुगर, बीपी, छाती के रोगों, बीपी, लीवर, सर्जरी से सम्बंधित, स्त्री रोग सहित अन्य रोगों के मरीजों का भी चेकअप किया।
इस मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व सांसद श्रीमती किरण चौधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का समय पर पता लगना बेहद जरूरी है। इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है।
मेडिकल कॉलेज से सहायक प्रोफेसर, सामान्य सर्जरी विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ. आदित्य रंगा, जनरल सर्जरी विभाग से सीनियर रेजिडेंट डॉ. विक्रम सिंह व डॉ. हितेश साहू, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ. मोनिका व सहायक प्रोफेसर डॉ. स्वाति,
सर्जरी विभाग से वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. जतिन राठौड़, जूनियर रेजिडेंट डॉ महेंद्र सिंह, शरीर क्रिया विज्ञान विभागजूनियर रेजिडेंट डॉ वर्षा, अस्थि रोग विभाग से जूनियर रेजिडेंट डॉ ऋषभ खट्टर, आपातकालीन विभाग से जूनियर रेजिडेंट डॉ शुभम, एनाटॉमी विभाग से जूनियर रेजिडेंट डॉ सिमरन और ओपीडी से नर्सिंग अधिकारी मुकेश ने चिकित्सा शिविर में सेवाएं दी।
इस अवसर पर पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी रघुवीर सिंह, सरपंच कृष्ण कुमार, पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल शर्मा, मास्टर उमराव, सतबीर सिंह पीटीआई, रामअवतार, धर्म सिंह, योगेश शर्मा, घमंडीलाल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Add A Comment


