अग्रवाल समाज की बेटी अर्चना गुप्ता के सम्मान में
16 जून को जींद में होगा भव्य स्वागत समारोह
जींद /14 जून 2026 /अटल हिन्द ब्यूरो
अग्रवाल समाज की बेटी एवं भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के सम्मान में 16 जून को जींद में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा अग्रवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अग्रोहा धाम जींद के प्रधान अशोक गोयल ने बताया कि अर्चना गुप्ता की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पूरे अग्रवाल समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से समाज का मान सम्मान बढ़ा है तथा युवाओं और महिलाओं को नई प्रेरणा मिली है।
उन्होंने बताया कि स्वागत एवं सम्मान समारोह 16 जून 2026 को दोपहर 12 बजे उत्सव होटल जींद में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं भी दी जाएंगी।
समस्त अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित इस समारोह में जिले भर के सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
Add A Comment


