ग्राम जल एवं सीवरेज समिति को बनाये अधिक मजबूत – रणधीर मताना
खंड समन्वयक कर रहें है ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों, ग्रामीणों व पंचायत सदस्यों को जागरूक
हर घर जल पहुंचाने में कमेटी का अहम रोल
नरवाना 15 जून (नरेन्द्र जेठी)
हर घर जल पहुंचाने में कमेटी का अहम रोल
नरवाना 15 जून (नरेन्द्र जेठी)
जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण अभियान को कामयाब बनाने के लिए ग्राम जल एवं सीवरेज समिति का मजबूत होना बहुत जरूरी है द्य इसके लिए जीद में जल संरक्षण अभियान चला रही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वछता सहायक संगठन की टीम को जन सम्पर्क अभियान तेज करना होगा ।
यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने आज दनोदा व गोबिंदपुरा में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यो से मिलने के बाद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वछता सहायक संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा करते हुए कहीं द्य इस समीक्षा बैठक में जिला सलाहकार रणधीर मताना ने जिला में चलाये जा रहे जल संरक्षण अभियान की रिपोर्ट की समीक्षा की
रणधीर मताना ने कहा कि गांव में जो ग्राम जल एवं सीवरेज समिति बनाई गई है उसे अच्छी तरह से प्रशिक्षण मिलना चाहिए ताकि इनके सदस्यों में अधिक से अधिक अपने अधिकार और कर्तव्य के बारे में जागरुकता आ सके द्य यदि गांव में यह कमेटी मजबूत होगी तो जल संरक्षण व पेयजल आपूर्ति का कार्य अच्छी तरह से होग़ा द्य उन्होंने कहा की जिला में जल संरक्षण के कार्य में लगी वासो की टीम को जन सम्पर्क अभियान में तेजी लानी होगी द्य उन्होंने कहा की सभी खंड समन्वयक द्वारा इस अभियान के तहत लगातार ग्रामीणों व पंचायत से सम्पर्क करके इस अभियान के तहत अवैध कनेक्शन काटे जा रहे है जो की बहुत अच्छा कार्य है ।
रणधीर मताना ने कहा कि हर घर तक जल पहुंचाने के लिए गांव में बनी कमेटी का अहम योगदान है द्य विभाग द्वारा समय समय पर इस कमेटी के सदस्यों के साथ साथ पम्प ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके कारण यह कमेटी पेयजल की व्यवस्था को अच्छी तरह से देख पाती है द्य उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस कमेटी का दायित्व और अधिक हो जायेगा, जब यह कमेटी ग्रामीण पेयजल सप्लाई का रखरखाव एवं संचालन की जिम्मेवारी खुद संभालेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 16 सदस्यीय ग्राम जल एवं सीवरेज समिति का गठन किया गया है । उन्होंने कहा की अभियान के तहत जिला में जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत खुले नलो पर टेप लगाकर पेयजल की बर्बादी को रोका जा रहा है द्य सभी ब्लॉक में यह अभियान बहुत कारगर साबित हों रहा है, जहां बहुत से अवैध कनेक्शन काटे गए है, नलों पर टेप लगाई गई है व लोगो को ज़रूरत के मुताबिक जल लेने के बाद नल का बंद करने के लिए जागरूक किया गया है ।
ये है कमेटी के कार्य -ग्राम स्तर पर जलापूर्ति व सीवरेज संबंधी योजना बनाना, कार्यान्वयन, पर्यवेक्षण, निगरानी, संचालन व रखरखाव करने व पानी की आपूर्ति प्रदान करने के लिए इंट्रा ग्राम इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कि ट्यूबवेल, कनाल बेस वाटर वर्क्स, बूस्टर्स, पाइप लाइन, वोल्व इत्यादि प्रणालियों तथा अन्य सेवाओं संबंधित अनुबंध आदि कार्य करना। इसके अलावा पेयजल की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करवाना, पेयजल का शुल्क इकक्ठा करना, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति का बैंक खाता खुलवाकर उसको मैंटेन करना, ग्राम समुदाय में स्वास्थ्य, स्वच्छता व जल संसाधन प्रबंधन सहित जल आपूर्ति और सीवरेज के सभी पहलूओं पर सूचना का प्रसार, जागरूकता पैदा करना तथा शिक्षित करना आदि ।
स्वयं सहायता समूह कि सदस्य होंगे कमेटी में शामिल -प्रदेश सरकार के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 16 सदस्यीय ग्राम जल एवं सीवरेज समिति का गठन किया गया है, जिसमें चेयरमैन सरपंच के अलावा तीन पंच, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, महिला मंडल की प्रधान, युवा संगठन के सदस्य, आजीविका मिशन के सूत्रधार, सेवानिवृत शिक्षक, ग्राम चौकीदार, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फीटर, पलंबर, सेवानिवृत्त सैनिक, नलकूप चालक आदि को सदस्य बनाया गया हैं। इस कमेटी द्वद्ग स्वयं सहायता समूह कि महिला को भी नहीं शामिल किया जायेगा ।
Add A Comment


