फाजिल्का में कोर्ट के बाहर हत्या
फाजिल्का में एक बड़ी वारदात हुई है। यहां मंगलवार दोपहर जिला अदालत के पास ही एक शख्स की हत्या कर दी गई। बाइक और कार में सवार होकर आए बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस का कहना है कि, वारदात को लेकर छानबीन की जा रही है। पुलिस ने इसे गैंगवार बताने से भी इंकार किया है। शुरुवाती जांच में पुलिस यह मान रही है कि, दोनों पक्षों में किसी मामले को लेकर रंजिश चल रही थी। जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि, वारदात में क्रॉस फायरिंग नहीं की गई है। वहीं मारे गए शख्स के परिवार का कहना है कि उसे कुछ दिन पहले हत्या की धमकी दी गई थी।

बताया जा रहा है कि, जिस शख्स की हत्या की गई है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। वह किसी मामले में कोर्ट में पेश होने के लिए आया था। पेशी के बाद जब वह वापस लौट रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाते बैठे बदमाशों ने उसे निशाना बना लिया और कोर्ट के पास ही बीच सड़क गोलीबारी कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश कार वहीं छोड़ मौके से फरार हो गए। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस आननफानन में मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने 4-5 लोगों को राउंडअप भी किया है।