जाखल /1 मई/ योगेश खनेजा
जाखल गत रात्रि जाखल से भटिंडा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यक्ति का पांव फिसल गया जिससे वो ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उस व्यक्ति की जहां एक टांग कट गई वहीं दूसरी टांग पर भी गंभीर चोट आई। घायल व्यक्ति की पहचान चिमन लाल के रूप में हुई है उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया है।
जानकारी मुताबिक गाड़ी भटिंडा की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हो रहा था अचानक पांव फिसलने से ये हादसा घटित हुआ। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी जाखल पुलिस व स्टेशन पर मौजूद लोगों ने घटना का शिकार हुए घायल व्यक्ति को तुरन्त जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
घायल व्यक्ति की पहचान भटिंडा में मजदूरी का काम करने वाले चिमन लाल के रूप में हुई है। चिमन लाल के पारिवारिक सदस्य ने बताया कि प्रतिदिन की तरह चिमन लाल रेलवे स्टेशन जाखल पर भटिंडा जाने के लिया आया था। गाड़ी में सवार होते समय ये घटना घट गई।
Add A Comment


