केसर देवी का जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल : सांसद धर्मवीर सिंह
तोशाम/21 अप्रैल /अटल हिन्द ब्यूरो/विष्णु दत्त शास्त्री
तोशाम क्षेत्र के गांव खरकड़ी माखवान की वरिष्ठ एवं सम्मानित महिला केसर देवी का 110 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिक सुबेदार महाबीर सिंह की धर्मपत्नी थीं और अपने जीवनकाल में सादगी, सेवा और सामाजिक समर्पण की मिसाल रहीं।
केसर देवी का जीवन संघर्ष, त्याग और प्रेरणा का प्रतीक रहा। उन्होंने अपने पति के बलिदान के बाद पूरे परिवार को मजबूती से संभाला और समाज में एक आदर्श महिला के रूप में पहचान बनाई। वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष रूप से जागरूक थीं और अपने गांव में पेड़-पौधों की रक्षा एवं स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करती रहती थीं। उनके प्रयासों से कई लोगों ने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को समझा और अपनाया।
केसर देवी का जीवन संघर्ष, त्याग और प्रेरणा का प्रतीक रहा। उन्होंने अपने पति के बलिदान के बाद पूरे परिवार को मजबूती से संभाला और समाज में एक आदर्श महिला के रूप में पहचान बनाई। वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष रूप से जागरूक थीं और अपने गांव में पेड़-पौधों की रक्षा एवं स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करती रहती थीं। उनके प्रयासों से कई लोगों ने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को समझा और अपनाया।
सामाजिक प्रवृत्ति की धनी केसर देवी हमेशा गांव के लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहती थीं। वे हर वर्ग के लोगों के बीच सम्मानित थीं और उनकी सादगी व मधुर व्यवहार के कारण सभी उन्हें बेहद आदर की दृष्टि से देखते थे। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत रहेगा।
सांसद धर्मवीर सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि केसर देवी का जीवन समाज सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि एक वीर शहीद की पत्नी होने के साथ-साथ उन्होंने समाज को जो दिशा दी, वह हमेशा याद रखी जाएगी। उनके निधन से समाज ने एक अनुभवी, प्रेरणादायक और मार्गदर्शक व्यक्तित्व को खो दिया है।
गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर धर्म सिंह सरपंच सरल, जिला पार्षद पारस, जितेंद्र,मनदीप कटिया एडवोकेट, विजेंद्र पूर्व पार्षद, धर्मवीर नेहरा, अनिल शेषमा,मुकेश शर्मा ढाणीमाहु,प्रदीप कालीरमन, वीरेंद्र सिंह, मास्टर सनी कुमार, राजेंद्र सिंह , मास्टर विजेंद्र, रामनिवास पटवारी, जिला पार्षद राधेश्याम पटवारी, बिल्लू बीबीसी मेंबर,सतबीर गिरदावर ,गुलशन काटपालिया सत्यवान एडवोकेट ,ओमप्रका,श सागवान, सुनील पटवारी, राजवीर पटवारी बद्दू पटवारी गुड्डू, बलबीर, होशियार सिंह, दीपक बंसलआदि अनेकों गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।
Add A Comment


