नरसिंह दास पब्लिक स्कूल मे सलाद बनाओ एवं थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित
विद्यालय संरक्षक मधु गुप्ता बोली : पौष्टिक टिफिन से निखरता है बचपन
तरावड़ी, 1 मई (रोहित लामसर)
नरसिंह दास पब्लिक स्कूल तरावडी में स्वास्थ्य ही धन है की भावना को साकार करते हुए पौष्टिक सलाद बनाओ एवं थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही क्राफ्ट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें कक्षा प्रथम से चौथी तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सलाद प्रतियोगिता में बच्चों ने फल और सब्जियों का उपयोग करते हुए अपनी थालियों को बेहद आकर्षक और संतुलित तरीके से सजाया। रंग-बिरंगी और पौष्टिक थालियों ने न केवल उनकी रचनात्मकता को दर्शाया, बल्कि स्वस्थ खानपान के प्रति उनकी समझ को भी उजागर किया।
क्राफ्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आकर्षक वस्तुएं तैयार कीं। बच्चों की कला और नवाचार ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय संरक्षक मधु गुप्ता ने प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सजावट की कला के साथ-साथ पौष्टिक भोजन के महत्व के प्रति जागरूक करना है,
ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
क्राफ्ट प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय निदेशक धर्मेंद्र खेड़ा ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के फोकस को बढ़ाती हैं और उन्हें अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और उनके प्रयासों की सराहना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन का संकल्प लिया।
Add A Comment


