नरवाना /30 अप्रैल /नरेन्द्र जेठी
परवाज एक उडान चैरिटेबल ट्रस्ट जो कि एक सामाजिक संस्था है, ने सब-डिवीजन नरवाना के 42 विद्यालयों के 1001 जरूरतमंद छात्र व छात्राओं को गोद ले लिया है । यह ट्रस्ट पिछले कईं वर्षों से सामाजिक सेवा में लगी हुई है । 1001 छात्र व छात्राओं को सरकारी विद्यालयों से गोद लिया गया है।
ट्रस्ट ने इन सब विद्यार्थियों की सत्र 2026-2027 की विद्यालयों की फीस व् निधियों को जमा करवा दिया है । सभी विधार्थियों के लिए स्टेशनरी भी भिजवाई गई है। परवाज़ एक उड़ान बुक बैंक पिछले वर्ष से परवाज़ एक उड़ान बुक बैंक की शुरुआत कक्षा नौवीं व दसवीं की 900 पाठ्य पुस्तकों से की गयी थी जिसमें इस वर्ष 1200 पुस्तकों को सम्मिलित कर दिया गया है।
बुक बैंक द्वारा ये पुस्तकें विभिन्न उच्च विद्यालयों के बुक बैंक में जमा करवा दी गई हैं ताकि जरूरतमंद विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें मिल सकें। भविष्य में यदि इन जरूरतमंद छात्र व छात्राओं को किसी भी तरह की सहायता जैसे वर्दी ,किताबें की आवश्यकता होगी तो वो भी पूरी कर दी जायगी ।
पिछले मास परवाज एक उडान चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन जगदीप ढांडा व प्रधान मनमोहन मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में निर्णय हुआ था कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद छात्र व छात्राओं को गोद लेकर उनको आर्थिक मदद की जाये ।
खंड शिक्षा अधिकारी नरवाना ने इस नेक कार्य में ट्रस्ट की सहायता की व सभी उच्च ,वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के मुखियाओं से जरूरतमंद छात्र व छात्राओं की सूचि ट्रस्ट को उपलब्ध करवाने की सिफरिश की ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद विद्यार्थिओं की आर्थिक मदद हो सके ।
ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने 42 राजकीय उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 1001 विद्यार्थियों की फीस व निधियाँ जमा करवाई । खंड शिक्षा अधिकारी नरवाना संतोष शर्मा व सभी विद्यालय मुखियाओं ने ट्रस्ट की भूरी भूरी प्रशंसा की व सभी सदस्यों का धन्यवाद किया । ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने खंड शिक्षा अधिकारी नरवाना व सभी विद्यालय मुखियाओं का तहदिल से धन्यवाद् किया ।
पौधारोपण कार्यक्रम इसके अलावा ट्रस्ट पौधरोपण कार्यक्रम नियमित रूप से चला रही है । पिछले वर्षों में ट्रस्ट द्वारा लगभग 45000 पौधे सभी राजकीय विद्यालयों, सार्वजनिक पार्कों, मंदिरों, गांवों में पहुंचाए गए। ट्रस्ट का लक्ष्य 100000 पौधे लगाकर वातावरण को हराभरा व प्रदूषणमुक्त बनाना है ।
अंगदान शपथ सभी सदस्यों व उनके परिवार के सदस्यों ने अंगदान करने की शपथ ले ली है और भारत सरकार की वेबसाइट पर अपना व अपने परिवार का पंजीकरण करवा दिया है ।
अब तक 1200 से अधिक आमजन भी अंगदान शपथ अभियान का हिस्सा बने हैं।सभी से अपील है की ज्यादा से ज्यादा आमजन अंगदान की शपथ लें।शहरवासिओं ने भी ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की सरहाना की है । पूरा शहर ये कामना करता है कि ये ट्रस्ट ऐसे ही समाजसेवा के कार्य निस्वार्थ भाव से करती रहे ।
Add A Comment


