मंत्री द्वारा अवैध वसूली बढ़ाने के कारण ही खानक पहाड़ बंद करवाया गया था : चेयरपर्सन अनिता मलिक
तोशाम/ 10 जून/विष्णु दत्त शास्त्री
जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने कहा की आज महंगाई, बेरोजगारी व क्राइम चरम सीमा पर हैं इसी हालत में भिवानी जिले का एक मात्र रोजगार देने वाले खानक पहाड़ में व्यापारी वर्ग से 70 रुपए टन की मंत्री द्वारा अवैध वसूली करवाई जा रही है और जिला प्रशासन भी मूक दर्शक बनके देख रहा है। मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व कृषि मंत्री की एक मात्र वारिस होने के बाद भी तोशाम की जनता व व्यापारी वर्ग से लगभग 6-7 करोड़ रुपए की हर महीने अवैध वसूली करवा रही है। उन्होंने बताया कि मैंने इसे रुकवाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री व चीफ सेक्रेटरी से अनुरोध किया है।
मलिक का शायराना अंदाज में कहना था कि हल्का तोशाम का नारा है :
“मंत्री द्वारा यहीं से वोट, यहीं पर नोट,
अब नहीं सहेगा तोशाम ये चोट।”
चेयरपर्सन अनीता मलिक ने कहा कि मैंने मीडिया में पहाड़ बंद का कारण 6 अप्रैल को बता दिया था की मंत्री द्वारा अवैध वसूली में अपना हिस्सा बढ़ाना है। पूर्व राज्यसभा सांसद कहती थी की चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भिवानी में सड़के नहीं बनवाई। कृपया अब पूर्व राज्यसभा सांसद भिवानी जिले की जनता को ये भी बताए की अब खानक में यह अवैध वसूली कौन करवा रहा है।
फोटो :- अनीता मलिक, चेयरपर्सन, जिला परिषद, भिवानी
Add A Comment


