मुनीश गुप्ता बने अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश संयुक्त सचिव
नरवाना/30 जुलाई 2026/नरेन्द्र जेठी
अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने मुनीश गुप्ता को उनकी बेहतरीन सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए प्रदेश संयुक्त सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी।
नवनियुक्त प्रदेश संयुक्त सचिव मुनीश गुप्ता ने अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला व रोशन लाल गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने मुझे जो यह महत्त्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है, उसे मैं बखूबी निभाऊंगा तथा संगठन को मजबूत करने के लिए जी-जान से कार्य करूंगा।
मुनीश गुप्ता ने कहा कि नवगठित प्रदेश इकाई संगठनात्मक दृष्टिकोण से अच्छे परिणाम देंगी।
मुनीश गुप्ता की नियुक्ति पर प्रदेश संयुक्त मंत्री मोहित बंसल, प्रदेश प्रचार सचिव राजीव गर्ग, महिला विंग की प्रदेश महामंत्री पायल गोयल, जिला जींद के महासचिव देवेन्द्र गोयल, नरवाना अध्यक्ष अर्जुन गोयल,
महिला विंग नरवाना की अध्यक्ष सोनिया मितल, उपेन्द्र गर्ग, विकास मित्तल, तरुण गर्ग, राहुल सिंगला, सौरभ जैन, आशीष बंसल, निखिल गर्ग, दीपक सिंगला, राहुल बंसल, जोनी सिंगला, प्रियंका गोयल,
ज्योति गुप्ता व राजेंद्र महाशय, सुभाष जी, विनय मित्तल, ईश्वर गोयल, राजेश शर्मा, महेश गुप्ता, राजेंद्र गर्ग, अजय गर्ग, संजीव गर्ग आदि सहित अनेकों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुनीश गुप्ता के प्रदेश संयुक्त मंत्री बनने से संगठन को भारी मजबूती मिलेगी।

