जाटोली मंडी मार्केट कमेटी पटौदी प्रशासन को बिना सूचना दिए पौधारोपण किया जाना पड़ा महंगा
वाइस चेयरमैन और पार्षदों के द्वारा नई अनाज मंडी जाटोली में पौधारोपण का मामला
परिषद पार्षदों के द्वारा विधायक बिमला चौधरी के हाथों करवाया गया पौधारोपण
परिषद पार्षदों द्वारा गलती स्वीकारने के बाद मार्केट कमेटी ऑफिस परिसर में पौधारोपण
फतह सिंह उजाला/पटौदी/31 जुलाई 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
पटौदी जाटोली मंडी परिषद के निर्वाचित पार्षदों की कथित मनमानी का मामला पार्षदों को ही भारी पड़ गया। पीएम मोदी के द्वारा घोषित “एक पेड़ – मां के नाम” पौधारोपण अभियान के तहत नई अनाज मंडी जाटोली परिसर में कथित रूप से वाइस चेयरमैन अमित शर्मा के नेतृत्व में पार्षदों के द्वारा विधायक बिमला चौधरी के हाथों पौधारोपण अभियान आरंभ किया गया।
विधिवत रूप से विधायक विमला चौधरी का बुके देकर परिसर में पहुंचने पर अभिनंदन किया। यह घटनाक्रम गुरुवार को भाजपा संगठन की बैठक के बाद का बताया गया है । सूत्रों से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक मार्केट कमेटी प्रशासन अथवा मार्केटिंग बोर्ड के अधिकार क्षेत्र की अनाज मंडी में पौधारोपण किया जाने की जानकारी मिलते ही पार्षदों की इस कथित मनमानी को मार्केट कमेटी चेयरमैन मनोज यादव के द्वारा गंभीरता से लिया गया।
मार्केट कमेटी पटौदी प्रशासन को बिना किसी पूर्व सूचना और सचिव सहित चेयरमैन को बिना जानकारी दिए मार्केटिंग बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम बैनर के सामने पौधारोपण किया गया। पटौदी जाटोली मंडी परिषद के पार्षदों की कथित इस मनमानी को मार्केट कमेटी पटौदी के चेयरमैन मनोज यादव ने जानकारी मिलने पर गंभीरता के साथ लिया।

सूत्रों के मुताबिक मार्केट कमेटी पटौदी के चेयरमैन मनोज यादव मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पार्षदों की इस मनमानी पर नाराजगी जाहिर की और मार्केट कमेटी पटौदी के अधिकार क्षेत्र में कथित रूप से दखल किया जाने पर बहस बाजी भी होना बताया गया है।
कुछ ही देर में यह पूरा घटनाक्रम और मामले की जानकारी मार्केट कमेटी पटौदी के सचिव सहित अन्य कर्मचारी तक भी पहुंच गई। दूसरे विभाग के अधिकार क्षेत्र में दखल और मनमानी किया जाने का एहसास कराया जाने के उपरांत परिषद के पार्षदों के द्वारा अपनी गलती को स्वीकार किया जाना भी बताया गया है।
नई अनाज मंडी जाटोली परिसर में पौधारोपण किया जाने के मौके पर विधायक विमला चौधरी के अतिरिक्त पार्षद राकेश बबल, मुनफेदअली ब्रह्म दोचनीया, कांता प्रसाद बोक, सहित अन्य समर्थक भी बताए गए।
मार्केट कमेटी पटौदी के चेयरमैन मनोज यादव ने इस मामले में कहा कि इस प्रकार की मनमानी बिल्कुल भी स्वीकार अथवा सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा नगर परिषद का सीमा क्षेत्र बहुत बड़ा है ,जितने पौधे लगाने हैं अधिक से अधिक लगाए जाने चाहिए। जिस प्रकार की मनमानी मार्केट कमेटी प्रशासन को बिना सूचना दिए या विश्वास में लिए की गई ,ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने दिया जाएगा ।
परिषद पार्षदों के द्वारा अपनी गलती और कथित मनमानी का एहसास किया जाने के बाद मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में बचे हुए पौधों को लगाया गया। मनोज यादव के मुताबिक मार्केट कमेटी पटौदी प्रशासन के द्वारा भी पौधारोपण किया जा रहा है । यहां कार्यालय परिसर में कुछ दिन पहले भी पौधारोपण किया गया। मानसून और बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए एडवांस में पौधे भी लाकर रख गए हैं।
Add A Comment

