प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र का दल को सरदार हरभजन सिंह मसाना ने बस को झंडी दिखाकर किया रवाना
कुरुक्षेत्र /28 अप्रैल /शशि
प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र का एक दल दो दिवसीय भ्रमण पर श्री दरबार साहिब अमृतसर के लिए रवाना हुए। यात्रा की बस को एसजीपीसी के सदस्य सरदार हरभजन सिंह मसाना ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसजीपीसी के पूर्व सचिव परमजीत सिंह उपस्थित थे। प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के प्रधान रामपाल शर्मा के नेतृत्व में यात्रा पर गया यह दल श्री फतेहगढ साहिब, श्री स्वर्ण मंदिर, बाघा बार्डर, जलियांवाला बाग, दुर्गयाना मंदिर सहित अनेक ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का अवलाकन करेगा तथा दो दिन की यात्रा के पश्वात 29 अप्रैल को सांयकाल वापिस कुरुक्षेत्र लौटेगा। यात्रा के संयोजक अशोक यादव ने बताया कि धार्मिक यात्रा का आयोजन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के सौजन्य से किया गया। प्रेस क्लब अपने सदस्यों के लिए समय समय पर इस प्रकार की यात्राएं आयोजित करता रहता है।
हरभजन सिंह मसाना ने कहा कि पत्रकारों को इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं करवाकर प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र बड़ा ही सराहनीय कार्य कर रहा है। धार्मिक यात्राओं के आयोजन से जहां आपसी प्यार व भाईचारा बढता है, वहीं अपने इतिहास की जानकारी भी मिलती है। प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र की ओर से हरभजन सिंह मसाना व परमजीत सिंह को सिरोपा व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। दो दिवसीय यात्रा में जाने प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के सदस्य जयनारायण शर्मा, राजिंद्र वर्मा, देवीलाल बारना, सोहन लाल सैनी, डा. राजेश वधवा, नवोदित, सुनील धीमान, मुनीश मुंडे, दिलबाग सिंह, नरेश वधवा, जसपाल जस्सी, संजीव बंसल, अभिषेक पूर्णिमा, संजय वर्मा, जसबीर भट्ट, धर्मबीर, जरनैल रंगा, रविन्द्र कुमार, शमशेर सिंह, प्रजन्य गौड़, नीतू चौहान, अंग्रेज सिंह, विनोद गर्ग, भगवान दास, सुरजीत सिंह, सुशील, आरव वधवा, किरण वर्मा, सचिन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Add A Comment


