नरवाना के जयराम अस्पताल में आधुनिक डेंटल चेयर समेत कई विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का हुआ विस्तार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व प्रधान एवं स्वतंत्रता समूह सेवा समिति के चैयरमैन प्रदीप मोर ने करवाई अत्याधुनिक डेंटल चेयर उपलब्ध
इस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ नरवाना के प्रसिद्ध समाजसेवी प्रदीप मोर की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष मोर ने किया
कैलाश सिंगला ने कहा – कम खर्च में हर नागरिक तक बेहतरीन इलाज पहुँचाना हमारा संकल्प
नरवाना /14 जून /नरेन्द्र जेठी
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नरवाना और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए एक बड़ी और राहत की बात है। प्रमुख चिकित्सा संस्थान श्री जयराम नेत्र, दंत, प्रसूति एवं सामान्य अस्पताल ने क्षेत्रवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। कैनाल रोड स्थित श्री जयराम अस्पताल ने अपने बुनियादी ढांचे को और मजबूत करते हुए नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित आधुनिक डेंटल चेयर और उन्नत दंत चिकित्सा इकाई की स्थापना की है।
इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों के लिए कई अन्य बेहतरीन और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी सुचारू रूप से शुरू कर दी गई हैं। नवनिर्मित दंत चिकित्सा विभाग में स्थापित की गई आधुनिक डेंटल चेयर की मदद से अब मरीजों को दांतों से जुड़ी जटिल समस्याओं जैसे- रूट कैनाल ट्रीटमेंट, दांतों की सफाई, फिक्स मसूड़ों का इलाज, और डेंटल इंप्लांट्स जैसी आधुनिक सुविधाएं बेहद किफायती दरों पर मिलेंगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व प्रधान एवं स्वतंत्रता समूह सेवा समिति के चैयरमैन प्रदीप मोर ने अपने जनसेवा अभियान के तहत नरवाना के जयराम अस्पताल को यह अत्याधुनिक डेंटल चेयर उपलब्ध करवाई है।
जयराम अस्पताल में आज इस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ नरवाना के प्रसिद्ध समाजसेवी प्रदीप मोर की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष मोर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन समिति की जन सेवा की भावना उन्हें हमेशा प्रेरित करती है।कार्यक्रम में मंच संचालन राकेश शर्मा द्वारा किया गया।
जयराम अस्पताल में आधुनिक मशीनों द्वारा आंखों की जांच और मोतियाबिंद से जुड़े इलाज की विशेष व्यवस्था उपलब्ध है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर और फिजियोथैरेपिस्ट भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हड्डियों से संबंधित सभी रोगों का इलाज अत्याधुनिक मशीनों द्वारा किया जाता है। महिलाओं से जुड़े रोगों के उपचार और प्रसूति सेवाओं के लिए विशेषज्ञ महिला डॉक्टर और आधुनिक लेबर रूम की सुविधा क्रियाशील है। अस्पताल में अनुभवी पंचकर्म विशेषज्ञों द्वारा स्किन एलर्जी, बालों की समस्या, पिंपल्स और झाइयों जैसे रोगों का नियमित इलाज किया जा रहा है।
जयराम अस्पताल प्रबंधन समिति के प्रधान कैलाश सिंगला ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के आम नागरिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बिना किसी भारी वित्तीय बोझ के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उच्च गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान करना है। जयराम अस्पताल समय-समय पर नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित करता है, जिसमें मरीजों को मुफ्त परामर्श और स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है।
अस्पताल के प्रधान कैलाश सिंगला ने जोर देकर कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को इन बेहतरीन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अस्पताल की पूरी टीम चौबीसों घंटे मानव सेवा और “नर सेवा ही नारायण सेवा” के संकल्प के साथ अपनी सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और आम जनता से अपील की है कि वे अस्पताल में उपलब्ध इन आधुनिक और किफायती सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जयराम अस्पताल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और विशेषज्ञ चिकित्सको की सुविधा उपलब्ध करवाना है। जयराम हस्पताल नरवाना के नागरिकों को बढिय़ा मेडिकल सुविधा देने के लिए तत्पर है।इस समय जयराम हस्पताल में आंख, दांत, एमडी मेडिसिन (हृदय एवं शुगर), गायनाकोलॉजिस्ट और फिजियोथेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
हस्पताल में हर प्रकार की इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से जयराम हॉस्पिटल में जनसेवा की यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी कैलाश सिंगला के नेतृत्व में बल्ड कैंप, नेत्र जांच शिविर,त्वचा जांच शिविर,स्त्री रोग जांच शिविर समेत समाज सेवा के अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हो चुके हैं।
इस मौके जियालाल गोयल, रोहताश सिंगला, नगर परिषद चैयरमैन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, हवाई एसोसिएशन के प्रधान मेहशी गर्ग, प्रवीण दनोदा, पार्षद डॉ.संजय,पार्षद विपुल नैन, पार्षद चरणजीत मिर्धा, भारतीय कला केंद्र प्रधान कुलदीप बडनपुर, संजय दीवान एडवोकेट, धर्मबीर बाता, राजेंद्र सिंगला, रामफल सिंगला, पूर्व प्रधान नरेश जैन, संयोजक विनोद मंगला, कोषाध्यक्ष जयपाल बंसल, सचिव पवन मित्तल, देवी राम गर्ग, सतीश बंसल, बॉबी जिंदल,डॉ शमशेर अमरगढ़, धौला नैन, महावीर कसान, संजीव धमतान, अमरजीत मोर, अनूप वर्मा, राजेंद्र शर्मा,टिंकू गोयल,कृष्ण, डॉ अमित डॉ. टिंकू, डॉ. कृष्ण, कृष्ण गर्ग एवं समस्त जयराम अस्पताल का स्टाफ समेत कई साथी मौजूद रहे।


