वेदांता किड्स में हस्तलेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन।
नरवाना/3 अगस्त 2026/नरेन्द्र जेठी/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
वेदांता किड्स इंटरनेशनल स्कूल , बसंत विहार में विद्यार्थियों की लेखन कला को निखारने तथा उनमें सुंदर, स्वच्छ
एवं स्पष्ट हस्तलेखन की आदत विकसित करने के उद्देश्य से हस्तलेखन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से पा
ंचवी तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों का
उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सुंदर लेखन के महत्व से अवगत कराना, उनमें धैर्य, एकाग्रता एवं रचनात्मक
ता का विकास करना तथा नियमित रूप से साफ-सुथरा लेखन करने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने निर्धारित समय में अत्यंत सुंदर, स्पष्ट एवं
आकर्षक हस्तलेखन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन लेखन की स्पष्टता, अक्षरों की बनावट, शब्दों के
बीच उचित दूरी, स्वच्छता तथा प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में विद्यालय के डायरेक्टर प्रदीप नैन व प्रधानाचार्या रश्मि जैन
ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी ने अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। विद्यालय के डायरेक्टर प्रदीप
नैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुंदर हस्तलेखन केवल लिखने की कला नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और व्यक्तित्व का परिचायक
है। नियमित अभ्यास से विद्यार्थी अपने लेखन को और अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की तथा विजेता
विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों के सहयोग की
सराहना की। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें नियमित रूप से सुंदर लेखन का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता
में प्रथम आने वाले छात्रों में पहली क्लास से शौर्य, दूसरी क्लास से सावी, तीसरी क्लास से रितिका नैन व जानवी, चौथी कक्षा से तनवी, पांचवी कक्षा
से अवनी रहे।अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह एवं सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया
गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की शैक्षणिक, रचनात्मक एवं
व्यक्तित्व विकास से जुड़ी प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच मिल सके।

